राजनीति

समाजवादी पार्टी विधायकों के साथ सदन में विशेषाधिकार हनन की नोटिस देंगी

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने विधायकों के साथ करीब आधे घंटे तक पार्टी कार्यालय पर बैठक की। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मंगलवार को सपा अपने विधायकों के साथ सदन में विशेषाधिकार हनन नोटिस देगी।
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2022, 3:51 PM IST
akhilesh_yadav.png
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र की शुरुआत आज यानी सोमवार से हो चुकी है। मानसून सत्र का पहला दिन सड़क से देखने को मिला । सोमवार को सदन शुरु होने से पहले लखीमपुर खीरी जिले के भारतीय जनता पार्टी के विधायक अरविंद गिरी को सदन में श्रद्धांजलि दी गई ।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधायक अरविंद गिरी के निधन की सूचना दी। नेता सदन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के विधआयक ने गिरी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। इसके बाद सदन को स्थगित कर दिया गया ।

वहीं मुख्य विपक्षी दल के नेता सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज सुबह अपने विधायकों के साथ पार्टी कार्यालय से विधानसभा भवन के लिए पैदल मार्च करते हुए निकले लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्तें में ही रोक लिया । इसके बाद अखिलेश यादव अपने विधायकों के साथ ही सड़क पर धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे । कुछ देर बाद अखिलेश यादव विधायक अरविंद गिरी की मौत का शोक व्यक्त किया । इसके बाद धरना को समाप्त किया।

बीजेपी को घेरने के लिए रणनीति बनाई सपा
समाजवादी पार्टी मंगलवार को सदन में घेरने के लिए विधायकों के साथ सपा मुख्यालय पर बैठक की और रणनीति बनाई । सपा महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को सदन में बीजेपी के खिलाफ उठाएगी । बैठक खत्म होने के बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल कानून-व्यवस्था और किसान, महिला व युवा उत्पीड़न जैसे जनहित के मुद्दों पर सपा के ‘पैदल मार्च’ के मार्ग में बाधा बनकर भाजपा सरकार साबित कर रही है कि वह जन आक्रोश से डरकर कितना असुरक्षित महसूस कर रही है। सत्ता जितनी कमजोर होती है, दमन उतना ही अधिक बढ़ता है।

सपा सदन में विशेषाधिकार हनन नोटिस देंगी
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और विधायकों को आज पैदल मार्च करने से रोक लिया गया । इसके बाद पार्टी कार्यालय बैठक में पार्टी विधायकों को पैदल मार्च के दौरान रोके जाने और विधानसभा तक नहीं पहुंचने देने के मामले पर विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने का निर्णय लिया गया। सपा विधायक मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही यह नोटिस देंगे। नियम 311 के तहत यह नोटिस विधानसभा अध्यक्ष को दी जाएगी। करीब आधे घंटे तक सपा अध्यक्ष की विधायकों के साथ बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया। बैठक के बाद अखिलेश यादव अपने आवास पर चले गए हैं।

Updated on:
19 Sep 2022, 3:51 PM IST
Published on: