राजनीति

कर्नाटक चुनाव परिणाम: सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, शाम तक हो सकता है बड़ा ऐलान

सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

2 min read

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा का परिणाम लगभग साफ हो चुका है। अब तक के रुझानों में भाजपा सबसे आगे चल रही है। हालांकि, किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलते हुए नहीं दिखाई दे रही है। इधर, सिद्धारमैया ने राज्यपाल से मिलकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अब कयास लगाया जा रहा है कि शाम तक कोई बड़ा ऐलान हो सकता है।

चामुंडेश्वरी सीट से सिद्धारमैया खुद चुनाव हार गए

इससे पहले सिद्धारमैया खुद चामुंडेश्वरी सीट से चुनाव हार गए। हालांकि, बदामी सीट का परिणाम आना अभी बाकी है। सिद्धरमैया को जनता दल सेक्युलर पार्टी के जी. टी. देवगौड़ा ने 30 हजार वोटों से हराया है।


शाम तक हो सकता है बड़ा ऐलान

रुझान को देखने के बाद सभी पार्टियों ने जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू कर दी है। कयास लगाया जा रहा है कि शाम तक राजनीतिक पार्टियों की ओर से कोई बड़ा ऐलान हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी ने जनता दल सेक्युलर पार्टी के सुप्रीमो एच.डी. देवगौड़ा से बात की। उन्होंने जेडीएस को समर्थन देने का भी ऐलान किया है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस देवगौड़ा के बेटे कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयार है। हालांकि, अभी तक इस पर कोई अधिकारिक मुहर नहीं लगी है। उधर, अमित शाह से मिलने के बाद तीन बड़े नेता भी बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, अब बेंगलुरु में ही गबंधन को लेकर कोई चर्चा होगी।

येदियुरप्पा ने अभी कुछ भी बोलने से किया इनकार

इधर, भाजपा के सीएम पद के उम्मीदवार बी.एस. येदियुरप्पा ने नतीजों पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। उन्होंने बताया कि अभी पूरे परिणाम का इंतजार है। जब रिजल्ट आएगा तभी कुछ कहा जा सकता है। हालांकि, येदियुरप्पा का दिल्ली दौरा भी रद्द हो गया। अब जो भी फैसला होगा, वो बेंगलुरु में ही लिया जाएगा।

Published on:
15 May 2018 04:47 pm
Also Read
View All
Congress CM ROW: आलाकमान से मिल गया ग्रीन सिग्नल? गुरुवार को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धारमैया, ब्रेकफास्ट पर बुलाए मंत्री

ममता बनर्जी को लग सकता है झटका! BJP की बैठक में शामिल हुईं सांसद काकोली घोष; CM शुभेन्दु से भी मिली

TS Singhdev on Hunger Strike: भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पर एफआईआर का कर रहे हैं विरोध

Chhattisgarh Congress Protest: फिर साथ नजर आई जय-वीरू की जोड़ी, धरने पर दोनों के बीच में बैठे दीपक बैज, कहा- तो करेंगे उग्र आंदोलन

महाराष्ट्र में ‘शिंदे ब्रांड’ का जलवा! एक महीने में दूसरी बड़ी पार्टी का शिवसेना में हो सकता है विलय