राजनीति

तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

Breaking : बीजेपी विधायक दल ने सभी की सहमति से पास प्रस्ताव पास किया। वर्तमान में लोकसभा सांसद है तीरथ सिंह रावत।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Mar 2021, 12:34 PM IST
tirath singh rawat
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की संभाल चुके हैं जिम्मेदारी।

नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को लेकर पिछले कुछ दिनों से जारी जोड़तोड़ का सिलसिला खत्म हो गया है। अब उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत होंगे। इससे पहले रावत बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की देहरादून में बैठक हुई। विधायक दल की बैठक में लोकसभा सदस्य तीरथ सिंह रावत को सभी की सहमति से तीरथ सिंह रावत को विधायक दल का नेता चुना गया। इसको लेकर विधायक दल की बैठक में एक प्रस्ताव पेश किया जिसपर सभी विधायकों ने अपनी मुहर लगा दी। थोड़ी देर में रावत प्रदेश के राज्यपाल से मिलेंगे और विधायक दल का नेता होने का पत्र सौपेंगे।

पौड़ी गढ़वाल से सांसद हैं रावत

बता दें कि तीरथ सिंह रावत पौड़ी गढ़वाल से बीजेपी संसद हैं। वह फरवरी 2013 से दिसंबर 2015 तक उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में तीरथ सिंह रावत बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव भी हैं। 2019 में उन्हें हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी भी बनाया गया था।

Updated on:
10 Mar 2021, 12:34 PM IST
Published on: