टीआरएस के कार्यकर्ता भारत बंद का समर्थन करेंगे । कृषि कानूनों में एमएसपी का जिक्र नहीं।
नई दिल्ली। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में बीजेपी के सियासी उभार और टीआरएस की लोकप्रियता में आई कमी के बाद तेलंगाना के सीएम केसीआर ने केंद्र विरोधी रुख का संकेत दिया है। केसीआर की पार्टी टीआरएस ने किसानों के भारत बंद को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। उनकी बेटी केविता ने कृषि कानूनों को लेकर बताया है कि हमने तीनों कानूनों का संसद में भी विरोध किया था। टीआरएस का विरोध पहले की तरह आज भी जारी है।
मंडी व्यवस्था को कमजोर करने की साजिश
उन्होंने कहा कि कृषि संबंधी तीनों बिलों में से किसी में भी किसानों को एमएसपी जारी रखने का जिक्र तक नहीं है। इसके अलावा पहले जारी मंडी संरचना को कमजोर करने की प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि देश में किसानों की फसलों की खरीदारी के लिए अन्य को वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। देश का किसान पूरी तरह से असुरक्षित है। उन्होंने कहा कि टीआरएस के कार्यर्ता भारत बंद का खुलकर समर्थन करेंगे।