राजनीति

आंध्र प्रदेश: जगनमोहन रेड्डी के शपथग्रहण समारोह में नहीं शामिल होंगे चंद्रबाबू नायडू

30 मई को जगनमोहन रेड्डी का शपथ ग्रहण समारोह रेड्डी ने पूर्व मुख्यमंत्री और TDP प्रमुख एन चंद्रबाबाबू नायडू को किया था आमंत्रित विजयवाड़ा में इंदिरा गांधी नगर निगम स्टेडियम में होगा कार्यक्रम
2 min read
• •
Updated: 29 May 2019, 4:46 PM IST
Jagan Mohan Reddy N Chandrbabu Naidu

नई दिल्ली। आंध्रप्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराकर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर कब्जा कर लिया है। 30 मई को जगनमोहन रेड्डी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाना है। विजयवाड़ा में आयोजित होनेवाले इस समारोह में पूर्व मुख्‍यमंत्री और TDP प्रमुख एन चंद्रबाबाबू नायडू (N Chandrbabu Naidu) को आमंत्रित किया गया था, और उनका जाना भी तय माना जा रहा था। लेकिन अब जानकारी मिल रही है कि नायडू इस समारोह में शामिल नहीं होंगे।

नायडू को आमंत्रण दिया, विकास के लिए मांगी सलाह

बताया जा रहा है कि समारोह से पहले TDP की ओर से एक प्रतिनिधि रेड्डी के आवास पर उनसे मिलने जाएगा। बता दें कि पहले खबरें आईं थी कि जगनमोहन रेड्डी ने चंद्रबाबाबू नायडू को एक पत्र लिखकर शपथग्रहण समारोह के लिए निमंत्रण भेजा था। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि रेड्डी ने पूर्व मुख्यमंत्री से फोन पर भी बातचीत की। उन्होंने आमंत्रण देने के साथ-साथ नायडू से राज्य के विकास के लिए सलाह, मशविरा भी किया। आपको बता दें कि आंध्रप्रदेश में YSR-कांग्रेस और TDP का मुकाबला हुआ था, जिसमें चंद्रबाबू नायडू को करारी शिकस्त मिली है।

पढ़ें ये भी-

दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा कार्यक्रम

राज भवन की ओर से शपथग्रहण के संबंध में एक विज्ञप्ति जारी कर कार्यक्रम की जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि शपथ ग्रहण समारोह 30 मई को विजयवाड़ा में इंदिरा गांधी नगर निगम स्टेडियम में होगा। कार्यक्रम के लिए दोपहर 12 बजकर 23 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।

खेलें पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए खेलें पत्रिका http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।

Updated on:
29 May 2019, 4:46 PM IST
Published on: