
नई दिल्ली। बिहार के बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि यहां कथित रूप से एक मुस्लिम युवक को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चौंकानेवाली बात यह है कि युवक का आरोप है कि उसे मुस्लिम होने के कारण उसे गोली माारी गई।
आरोपी की तलाश जारी
घटना के पीड़ित की पहचान मोहम्मद कासिम के नाम से हुई है, जो गांव-गांव घूमकर सामान बेचने वाला एक फेरीवाला है। पुलिस ने बताया है कि जिले के चेरिया बरियारपुर थाने में इस घटना से संबंधित FIR दर्ज कर ली गई है। हालांकि, अभी तक मामले का आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका है। पुलिस के मुताबिक, 'मोहम्मद कासिम रविवार को कुंभी गांव में सामान बेचने गया था, तभी राजीव यादव नामक एक व्यक्ति ने उसे रोका और नाम पूछ कर उसे गोली मार दी।' पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने बताया की मामले की छानबीन की जा रही है। साथ ही आरोपी को तलाशने के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
नाम पूछकर चला दी गोली
वहीं, सोशल मीडिया पर कासिम का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कासिम कह रहा है, 'मुझे राजीव यादव ने रोका और उसने मुझसे मेरा नाम पूछा। जब मैंने उसे अपना नाम बताया तो उसने मुझ पर गोली चला दी।' वीडियो में कासिम यह दावा करते हुए भी सुना जा रहा है कि यादव नशे में था। उन्होंने कथित तौर पर यादव को धक्का दिया। इतने में जब वह पिस्तौल में एक और गोली भरनी शुरू की तो वह भाग निकला।
पाकिस्तान चले जाने की हिदायत
कासिम ने कहा कि गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि राजीव ने कासिम के साथ गाली-गलौज करते हुए उसे पाकिस्तान चले जाने की भी हिदायत दी।
खेलें पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।
Updated on:
27 May 2019, 6:10 PM IST
Published on:
27 May 2019, 5:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.