3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंचकूला स्कूल हमला: 6 साल की बच्ची पर अटैक का PUBG कनेक्शन! परिजनों का दावा- आरोपी छात्र खेलता था हिंसक गेम

Panchkula School Girl Attack Case: पंचकूला के सरकारी स्कूल में 6 साल की बच्ची पर हमले के मामले में परिवार ने आरोपी छात्र के PUBG खेलने का दावा किया है। इस मामले में प्रशासन ने दो शिक्षिकाओं को सस्पेंड किया है और मामले की जांच चल रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 3 Nov 2026, 4:39 PM IST

Panchkula School Assault Case

पंचकूला स्कूल मारपीट मामले में बड़ा खुलासा (फोटो सोर्स:@screengrab)

Panchkula School Assault: हरियाणा के पंचकूला स्थित एक सरकारी स्कूल में 6 साल की बच्ची के साथ हुई बर्बर घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस मामले में अब एक नया खुलासा हुआ है। पीड़ित बच्ची के परिवार का दावा है कि हमला करने वाला तीसरी कक्षा का छात्र PUBG समेत कई हिंसक गेम खेलता था। बच्ची के चाचा के मुताबिक, आरोपी बच्चे के पिता ने भी उसकी गेम खेलने की आदत की पुष्टि की है।

स्कूल की दो शिक्षिकाएं सस्पेंड

परिवार ने इस घटना को लेकर स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। वहीं, हरियाणा शिक्षा विभाग ने लापरवाही के आरोपों के बीच दो जूनियर टीचरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इधर, हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (HSCPCR) ने मामले पर संज्ञान लेते हुए पंचकूला के जिला शिक्षा अधिकारी से पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

PUBG और हिंसक गेम खेलने का परिवार ने किया दावा

पीड़ित बच्ची के चाचा के अनुसार, आरोपी बच्चे के हिंसक गेम खेलने की जानकारी घटना के बाद सामने आई। हालांकि, वीडियो गेम खेलने और इस घटना के बीच प्रत्यक्ष संबंध की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

बच्ची को बहाने से कमरे में ले गया था छात्र

पीड़िता के परिवार ने बताया कि आरोपी छात्र ने पहले बच्ची को कथित तौर पर 'पागल' कहा था। इस पर बच्ची ने आपत्ति जताई और इसकी शिकायत करने की बात कही। इसके बाद ही आरोपी छात्र ने उस पर हमला किया। उसने कथित तौर पर बच्ची से कहा कि उसके पिता ऊपर हैं और उसे अपने साथ उस कमरे में चलने के लिए कहा, जहां बाद में यह घटना हुई।

तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले आरोपी छात्र ने छह साल की बच्ची पर ईंटों से हमला किया था। यहां तक कि उसके बेहोश होने के बाद भी वह उसे मारता-पिटता रहा। इसके बाद आरोपी ने उसके बाल पकड़कर उसे स्कूल परिसर में घसीटा था। बाद में वह खुद स्कूल के कर्मचारियों को उस जगह लेकर गया, जहां बच्ची बेहोशी की हालत में पड़ी थी।

बच्ची की हालत में सुधार, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज

घटना के बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उसकी सेहत में सुधार बताया जा रहा है। बच्ची की हालत पहले से बेहतर है और डॉक्टर उसकी सेहत पर करीबी नजर रखे हुए हैं।

पीड़ित परिवार ने स्कूल प्रशासन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। परिवार का आरोप है कि स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगे होने और प्रिंसिपल के कार्यालय से उनकी निगरानी किए जाने के बावजूद इतनी गंभीर घटना किसी की नजर में नहीं आई।

दो FIR दर्ज, जांच जारी

पीड़ित परिवार ने बताया कि इस मामले में दो अलग-अलग मामले दर्ज किये गए हैं। इनमें से एक स्कूल के खिलाफ और दूसरी कथित आरोपी बच्चे के खिलाफ दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग इस मामले की जांच कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़