3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘वे DM में मेरी पत्नी और बहन को गालियां दे रहे हैं’ बिग बॉस 20 के आसिफ खान का ट्रोलर्स पर फूटा गुस्सा, बोले- हद पार मत करो!

Asif Khan viral video: बिग बॉस 20 से बाहर हुए आसिफ खान ने लव गिल के साथ वायरल गले लगने वाले वीडियो पर बात की। उन्होंने बताया कि पत्नी जेबा और बहन को सोशल मीडिया पर गालियां और धमकियां मिल रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 3 Nov 2026, 4:53 PM IST

Bigg Boss 20

बिग बॉस 20 के आसिफ खान ने खोली ट्रोलिंग की कहानी (सोर्स: x-@KVMSlaye)

Asif Khan Controversy: 'बिग बॉस 20' से हाल ही में बाहर हुए अभिनेता आसिफ खान (Asif Khan) ने लव गिल के साथ अपने वायरल गले लगने वाले वीडियो को लेकर हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। इस मामले में उनकी पत्नी जेबा खान को भी सोशल मीडिया पर निशाना बनाया गया। आसिफ का कहना है कि जेबा की सफाई के बाद कुछ लोगों ने उन्हें गंदे मैसेज भेजने शुरू कर दिए और धमकियां तक दीं। एक्टर ने अब ऐसे ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई है।

आसिफ खान ने बताया कि उन्हें और उनकी पत्नी को इस वायरल वीडियो के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी। जब दोनों ने पहली बार क्लिप देखी, तो वे हंस पड़े। आसिफ के अनुसार, रात में बातचीत के दौरान जेबा ने उन्हें वीडियो दिखाया और बताया कि सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा हो रही है।

वायरल वीडियो पर पत्नी जेबा ने दिया था जवाब

आसिफ ने बताया कि वीडियो देखने के बाद उन्होंने जेबा से पूछा कि इस पर उनका क्या रिएक्शन था। तब पत्नी ने उन्हें वो पोस्ट दिखाई, जो उन्होंने विवाद के जवाब में शेयर की थी। आसिफ ने जेबा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि उनकी पत्नी ने पूरे मामले को काफी समझदारी और परिपक्वता के साथ संभाला।

हालांकि, जेबा की सफाई के बाद मामला शांत होने के बजाय और बढ़ गया। आसिफ ने बताया कि उनकी पत्नी के डायरेक्ट मैसेज में कई लोग उन्हें गालियां दे रहे थे और धमकियां भेज रहे थे। अभिनेता ने यह भी कहा कि कुछ लोग उनकी बहन को भी अपशब्द कह रहे हैं।

'खुद को देखने के बजाय दूसरों में कमियां निकाल रहे हैं'

आसिफ ने ट्रोलर्स के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ कुछ लोग लव के मामले में उनकी प्रतिक्रिया को लेकर उनकी आलोचना कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी और परिवार को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को दूसरों में कमियां निकालने से पहले खुद के व्यवहार पर ध्यान देने की सलाह दी।

अभिनेता ने ये भी साफ किया कि उन्होंने बिग बॉस के घर में लव पर आवाज इसलिए उठाई थी, क्योंकि उस दिन उनका गला खराब था। उन्हें लगा था कि शायद उनकी बात ठीक से सुनाई नहीं दे रही है। आसिफ ने साथ ही कहा कि उन्होंने शो के घर में कभी महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का यूज नहीं किया। लव गिल के साथ वायरल वीडियो और उसके बाद सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस के बीच आसिफ का यह बयान अब चर्चा में है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन