3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो बच्चों की मां बनने के बाद भी फिट थीं अमृता अरोड़ा, फिर अचानक बढ़ा वजन, अब कुछ महीनों में घटाए 14 किलो

Amrita Arora Interview: मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा ने कुछ महीनों में 14 किलो वजन घटाया है। अभिनेत्री ने अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन और ओजेम्पिक-माउंजारो को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर बात की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 3 Nov 2026, 6:13 PM IST

Amrita Arora weight loss

अमृता अरोड़ा ने बताया कैसे कुछ महीनों में घटाया 14 किलो वजन (सोर्स: Instagram-amuaroraofficial)

Amrita Arora Transformation: मलाइका अरोड़ा की बहन और एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा इन दिनों अपने बदले हुए लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनका वजन पहले के मुकाबले काफी कम नजर आया। उनकी फिटनेस देखकर फैंस हैरान रह गए। हालांकि, कुछ लोगों ने उनके वजन घटाने को ओजेम्पिक और माउंजारो जैसी दवाओं से भी जोड़ना शुरू कर दिया। अब अमृता ने इन अटकलों पर सफाई देते हुए बताया है कि उन्होंने पिछले कुछ महीनों में 14 किलो वजन कम किया है।

'HT' से बातचीत में 45 साल की अमृता ने बताया कि वजन घटाने का ये सफर उनके लिए इमोशनल और शारीरिक, दोनों तरह से खास रहा। उन्होंने कहा कि अब वह अपनी उस स्थिति में लौट आई हैं, जिसमें वो खुद को खुश और सहज महसूस करती हैं।

'मैं खुद का सबसे खराब रूप बन गई थी'

अमृता ने बताया कि उन्होंने वजन घटाने को एक निजी चुनौती की तरह लिया था। उनके मुताबिक, पिछले 2-3 सालों में वो खुद का सबसे खराब रूप बन गई थीं। इसी वजह से उन्होंने अपनी फिटनेस पर दोबारा ध्यान देने का फैसला किया।

अभिनेत्री ने ओजेम्पिक और माउंजारो के इस्तेमाल को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस तरह की दवाओं को लेकर काफी चर्चा हो रही है, इसलिए उनके वजन घटाने पर भी ऐसे सवाल उठ रहे हैं। अमृता ने बताया कि वो अपने करियर की शुरुआत से ही दुबली-पतली रही हैं। यहां तक कि दो बच्चों की मां बनने के बाद भी उनकी फिटनेस पहले जैसी थी। हालांकि, साल 2023 में वह अपनी फिटनेस से भटक गई थीं और इसी बदलाव ने लोगों का ध्यान खींचा।

फिल्मों से दूर हैं अमृता अरोड़ा

अमृता अरोड़ा पिछले कुछ सालों से फिल्मों से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार मलाइका अरोड़ा के रियलिटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' में देखा गया था। हाल ही में इंस्टाग्राम पर उनकी नई तस्वीर सामने आने के बाद उनके लुक और फिटनेस को लेकर चर्चा शुरू हुई।

अमृता ने कहा कि सोशल मीडिया पर होने वाली टिप्पणियों से वह परेशान नहीं होतीं। फिलहाल वह अपने शारीरिक और भावनात्मक बदलाव से खुश हैं।