3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुलेटप्रूफ घेरे में अमिताभ बच्चन को फैंस से मिलने की नौबत आई, AICWA ने पीएम मोदी से की बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा बढ़ाने की अपील

PM Narendra Modi: अमिताभ बच्चन के बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से फैंस से मिलने का जिक्र कर AICWA ने पीएम मोदी से बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा बढ़ाने, गैंगस्टरों पर कार्रवाई और NIA जांच की मांग की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 3 Nov 2026, 7:24 PM IST

Celebrity Security

बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा पर AICWA ने जताई चिंता (सोर्स: x-@yogeshsh2135/@tigershroff)

Bollywood Celebrity Security: बॉलीवुड स्टार्स की सेफ्टी को लेकर एक बार फिर चिंता जताई जा रही है। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने अमिताभ बच्चन के अपने फैंस से बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से मिलने का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की सुरक्षा बढ़ाने की गुजारिश की है। AICWA ने सलमान खान, सैफ अली खान, रोहित शेट्टी, कपिल शर्मा और टाइगर श्रॉफ से जुड़ी घटनाओं के साथ-साथ महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या का भी हवाला दिया है।

AICWA के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने पीएम को पत्र लिखकर एक्टर्स, फिल्म निर्माताओं और उनके परिवारों के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। इस पर AICWA का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को मिल रही धमकियों और उनके खिलाफ हुई हिंसक घटनाओं को गंभीरता से लेनी चाहिए।

गैंगस्टरों और जबरन वसूली करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग

इतना ही नहीं AICWA ने अपनी मांगों में गैंगस्टरों और जबरन वसूली करने वाले गिरोहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। इसके अलावा, ऐसे मामलों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से कराने, आपराधिक मामलों की सुनवाई तेजी से पूरी करने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग भी की गई है।

AICWA ने मुंबई में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और उसे बहाल करने के लिए भी जरूरी कदम उठाने का आग्रह किया है, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों, निर्माताओं और उनके परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है।

1990 के दशक के अंडरवर्ल्ड दौर का किया जिक्र

AICWA ने अपनी पोस्ट में अमिताभ बच्चन के बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से फैंस से मिलने का उदाहरण देते हुए सवाल उठाया है कि आखिर ऐसी स्थिति क्यों बनी। पोस्ट में सलमान खान, सैफ अली खान, रोहित शेट्टी, कपिल शर्मा और टाइगर श्रॉफ से जुड़ी घटनाओं का भी उल्लेख किया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या का जिक्र करते हुए फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की सुरक्षा पर चिंता जताई गई है।

एसोसिएशन ने अपने नोट में 1990 के दशक के उस दौर का भी हवाला दिया, जब अंडरवर्ल्ड की धमकियों का असर फिल्म इंडस्ट्री पर पड़ता था। AICWA ने साफ कहा कि मुंबई को दोबारा उस दौर में नहीं लौटना चाहिए और बॉलीवुड को डर के माहौल में काम करने की स्थिति नहीं बननी चाहिए। हालांकि, पोस्ट में जिन घटनाओं का जिक्र किया गया है, वे अलग-अलग परिस्थितियों से जुड़ी हैं। AICWA की ये अपील फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की सुरक्षा और मुंबई में कानून-व्यवस्था को लेकर उसकी चिंताओं को सामने रखती है।

AICWA ने क्या कहा?

एसोसिएशन ने अपने नोट में कहा, "मुंबई को कभी भी 1990 के दशक के अंडरवर्ल्ड वाले दौर में वापस नहीं जाना चाहिए। बॉलीवुड को कभी भी डर के साये में काम नहीं करना चाहिए।" AICWA ने केंद्र सरकार से इस मामले में दखल देने और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन