3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चित्तौड़गढ़ मर्डर केस : महिला की हत्या का राज खुला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Chittorgarh Crime : (चित्तौड़गढ़). निम्बाहेड़ा सदर थाना पुलिस ने एक महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर की सूचना और गहन पूछताछ के आधार पर हत्या की यह गुत्थी सुलझाई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 3 Nov 2026, 6:02 PM IST

rajasthan police uncover hidden truth accused arrested

Chittorgarh Crime : प्रतीकात्मक ग्राफिक्स फाइल फोटो पत्रिका।

Chittorgarh Crime : निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़). सदर थाना पुलिस ने उंखलिया गांव में करीब 50 वर्षीय महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक तौर पर ब्लाइंड मर्डर नजर आ रही इस वारदात की गुत्थी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर की सूचना और गहन पूछताछ के आधार पर सुलझाई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने महिला की हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार 31 अक्टूबर को जरिये फोन सूचना मिली कि उंखलिया गांव में मितुलाल धाकड़ के नोहरा परिसर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में रहने वाली लेहरी बाई उर्फ सीता बाई की किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी है।

इस सूचना पर थानाधिकारी संजय शर्मा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि महिला के चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे और वह कमरे में मृत अवस्था में पड़ी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा एवं पुलिस उप अधीक्षक शिवप्रकाश टेलर के मार्गदर्शन में थानाधिकारी संजय शर्मा ने टीम के साथ जांच शुरू की। मृतका के परिजनों को सूचना दी गई तथा उसकी पुत्रवधू इंद्रा उर्फ गीता निवासी धोरला, राजसमंद ने रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि शंभूलाल भील नामक व्यक्ति का मृतका और उसके पास रहने वाली काली बाई के यहां लगातार आना जाना था। पुलिस ने इस व्यक्ति पर नजर रखनी शुरू की। एक नवंबर को शंभूलाल भील की उंखलिया से ससथल रोड की ओर जाते हुए दिखा। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ लिया।

आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया

पूछताछ में आरोपी पहले खुद को निर्दोष बताता रहा, लेकिन पुलिस ने उसके मोबाइल फोन की जांच की तो मृतका के पास वाले कमरे में रहने वाले परिवार की खिड़की से बनाया गया वीडियो सामने आया। इस फुटेज में घटनास्थल पर उसकी मौजूदगी से जुड़े अहम साक्ष्य मिले। इसके बाद पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया।

आरोपी ने बयान की वारदात ​की कहानी

पुलिस के अनुसार आरोपी शंभूलाल भील (40 वर्ष) निवासी कुंतली, थाना रतनगढ़, जिला नीमच (मध्यप्रदेश), हाल निवासी उंखलिया ने पूछताछ में बताया कि वह मृतका के नोहरे में पहले से आता-जाता था। घटना की रात वह पीछे की दीवार पर चढ़कर मृतका के कमरे तक पहुंचा। मौका पाकर उसने सोई हुई लेहरी बाई के चेहरे पर वार किया जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद वह मृतका का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब रिमांड के दौरान वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। कार्रवाई में थानाधिकारी संजय शर्मा, कांस्टेबल प्रभुलाल, जीवनलाल एवं सूर्यमान सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।