पॉपुलर कार और बाइक

पहली ही फिल्म से रातों रात स्टार बन गया था ये एक्टर, कार कलेक्शन ऐसा जो सलमान और शाहरुख के पास भी नहीं

आज हम आपको एक्टर और मॉडल अर्जुन रामपाल के जन्मदिन के मौके पर उनके शानदार कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं।

3 min read
पहली ही फिल्म से रातों रात स्टार बन गया था ये एक्टर, कार कलेक्शन ऐसा जो सलमान और शाहरुख के पास भी नहीं

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर और मॉडल अर्जुन रामपाल आज अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 26 नवंबर, 1972 को जबलपुल मध्य प्रदेश में जन्मे अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उसके बाद अर्जुन ने 2001 में आई फिल्म 'प्यार इश्क और मोहब्बत'से बॉलीवुड में डेब्यू किया और जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। आज हम आपको अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर उनके शानदार कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं।

मर्सिडीज एसएलआर मेकलारेन( Mercedes SLR Mclaren ) इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 5.5 लीटर का 8 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 650 बीएचपी की पावर और 820 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 स्पीड ऑटोमैटिक गियर बॉक्स से लैस ये कार काफी ज्यादा दमदार है। ये कार मात्र 3.6 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। वहीं अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 337 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 2.94 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें

KTM और Yamaha को धूल चटाएगी Suzuki की ये सस्ती Bike, जानें कब होगी लॉन्च

लैंड रोवर रेंज रोवर ( Land Rover Range Rover) इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया जो कि 237.3 बीएचपी की पावर और 340 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये एसयूवी 12.19 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस लग्जरी एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 65 लाख रुपये है।

बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज ( BMW 7 Series ) इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 6592 सीसी का 12 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 600 बीएचपी की पावर और 800 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियर बॉक्स से लैस ये कार काफी ज्यादा दमदार है। ये कार मात्र 3.7 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। वहीं अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 7.46 किमी का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.2 से 2.45 करोड़ रुपये है।

पोर्शे कायेन ( Porsche Cayenne ) इंजन और पावर की बात की जाए तो पोर्श कायेन में 4.8 लीटर का वी8 टर्बो चार्ज्ड दमदार पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 570 बीएचपी की पावर और 800 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये लग्जरी कार प्रति लीटर पेट्रोल में 11.23 किमी का शानदार माइलेज देती है। 8 स्पीड गियरबॉक्स वाली ये कार सिर्फ 4.1 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 284 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस लग्जरी कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये है।

टोयोटा कोरोला ( Toyota Corolla ) इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1798 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 138 बीएचपी की पावर और 173 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 14.28 किमी का माइलेज दे सकती है। ये कार मात्र 10.1 सेकंड में 0-100 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 200 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 15 लाख रुपये है।

बीएमडब्ल्यू एक्स 5 (BMW X5) इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 2993 सीसी का 6 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 258 बीएचपी की पावर और 560 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये एसयूवी 15.97 किमी प्रति लीटर का दमदार माइलेज देती है। 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 89 लाख रुपये है।

ये भी पढ़ें

Hyundai की कारों पर मिल रहा 2018 का सबसे बड़ा डिस्काउंट, अभी बुक करने पर मिलेगी 1.5 लाख तक की छूट
Published on:
26 Nov 2018 11:58 am
Also Read
View All