पॉपुलर कार और बाइक

Audi ने अब तक की सबसे ज्यादा लग्जरी SUV से उठाया पर्दा, सपनों की गाड़ी जैसा है लुक

ऑडी (Audi) ने अपनी लेटेस्ट और लग्जरी गाड़ी क्यू8 (Audi Q8) को चीन में पेश किया गया है। यहां जानें कैसी होगी ये गाड़ी और कैसे होंगे इसके फीचर्स।
2 min read
• •
Updated: 6 Jun 2018, 3:53 PM IST
Audi Q8
Audi ने अब तक की सबसे ज्यादा लग्जरी SUV से उठाया पर्दा, देखते ही दीवाने हो जाएंगे लोग

जर्मनी की मशहूर लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी (Audi) ने अपनी लेटेस्ट और लग्जरी गाड़ी क्यू8 (Audi Q8) को चीन में पेश किया गया है। इस गाड़ी का इंतजार पूरी दुनिया में बहुत लंबे समय से किया जा रहा है और लोग जानने के लिए उत्सुक हैं कि इसमें किस तरह के फीचर्स शामिल किए जाएंगे। आइए जानते हैं कैसी होगी ये गाड़ी और कैसे होंगे इसके फीचर्स।

इस गाड़ी को चीन में ऑडी ब्रैंड समिट में डेब्यू किया गया है। ये एक स्टाइलिश गाड़ी है जो एसयूवी लवर को काफी पसंद आएगी। इस गाड़ी को कूपे और एसयूवी के बेहतरीन मिश्रण के तहत बनाया गया है। इसी के साथ ऑडी ने उत्तर अमेरिका इंटरनेशनल ऑटो शो (NAIAS) 2017 में अपनी ऑडी ए8 (Audi A7) कॉन्सेप्ट कार पेश की थी जबकि इस कार का प्रोडक्शन वेरिएंट कॉन्सेप्ट वेरिएंट से कुछ अलग होने वाला है।

कॉन्सेप्ट वेरिएंट 5.02 मीटर लंबा, वीलबेस 3 मीटर है, यात्री आराम से बैठ सकते हैं और सामान आसानी से रखा जा सकता है। इस लग्जरी गाड़ी में फ्रंट और रियर दोनों सीट्स पर बैठने वालों को काफी आराम महसूस होगा। केबिन में स्पेस काफी ज्यादा है, हेड स्पेस और शोल्डर स्पेस भी काफी बेहतरीन है।

कार में कंट्रोल के लिए वर्चुअल कॉकपिट में बिग टच स्क्रीन लगी हुई है और कॉन्टेक्ट एनालॉग हेडअप डिस्प्ले भी दी गई है। डिस्प्ले इंटेलिजेंट ऑगमेंटेड रियलिटी यूज करती है। वहीं अगर ऑडी क्यू 7 (Audi Q7) और ऑडी क्यू 8 (Audi Q8) के एक्सटीरियर की बात की जाए तो इन दोनों का एक्सटीरियर काफी अलग होगा और इंटीरियर भी अलग-अलग होगा।

इन गाड़ियों से होगा मुकाबला
बाजार में इस गाड़ी का मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स6 (BMW X6) और मर्सिडीज जीएलई (Mercedes GLE) से हो सकता है।

Published on: