पॉपुलर कार और बाइक

कारों के मामले में शाहरुख खान से भी आगे हैं उनकी पत्नी गौरी खान, चलाती हैं ये महंगी कारें

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान बतौर इंटीरियर डिजाइनर, फिल्म प्रोड्यूसर, सोशल वर्कर और कॉस्टयूम डिजाइनर के रुप में भी मशहूर हैं और ये शानदार कारें चलाती हैं।
2 min read
• •
Updated: 8 Oct 2018, 8:48 AM IST
gauri khan
कारों के मामले में शाहरुख खान से भी आगे हैं उनकी पत्नी गौरी खान, चलाती हैं ये महंगी कारें

आज शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। 8 अक्टूब, 1970 को दिल्ली में जन्मी गौरी खान सिर्फ शाहरुख खान की पत्नी के तौर पर ही नहीं पहचानी जाती बल्कि बतौर इंटीरियर डिजाइनर, फिल्म प्रोड्यूसर, सोशल वर्कर और कॉस्टयूम डिजाइनर के रुप में भी मशहूर हैं। रेड चिलीज एंटरटेंमेंट प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले मैं हूं ना, रा. वन, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्‍यू ईयर और दिलवाले जैसी हिट फिल्में भी प्रोड्यूस करने वाली गौरी इन शानदार कारों में चलती हैं।

बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज ( BMW 7 Series )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 6592 सीसी का 12 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 600 बीएचपी की पावर और 800 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये कार मात्र 3.7 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 16.77 किमी का दमदार माइलेज देती है। वहीं अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.32 करोड़ रुपये है।

बीएमडब्ल्यू 6-सीरीज 650आई कनवर्टिबल ( BMW 6-Series 650i convertible )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 4395 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 450 बीएचपी की पावर और 600 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 7.94 किमी का दमदार माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 60 लाख रुपये है।

मर्सिडीज-बेंज एस क्लास ( Mercedes Benz S-Class )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 3982 सीसी का वी8 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 463 बीएचपी की पावर और 700 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली इस लग्जरी की अधिकतम रफ्तार 250 किमी प्रति घंटा है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 7.1 किमी का माइलेज देती है। मर्सिडीज की इस लग्जरी कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.20 करोड़ रुपये है।

ऑडी ए8 ( Audi A8 )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 6299 सीसी का वी8 डीजल इंजन दिया गया है जो कि 493.5 बीएचपी की पावर और 625 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये कार प्रति लीटर में 11.49 किमी का दमदार माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.49 करोड़ रुपये है

Published on: