पॉपुलर कार और बाइक

क्रिकेट मैदान में बल्ले से तलवारबाजी करता है ये क्रिकेटर, सड़कों पर इन Bikes और Cars से भरता है फर्राटा

मैदान में बल्ले से तलवारबाजी करने वाले भारतीय बल्लेबाज रवींद्र जडेजा सड़कों पर इन बाइक्स और कारों से फर्राटा भरते हुए नजर आते हैं।
2 min read
• •
Updated: 6 Oct 2018, 11:20 AM IST
Ravindra jadeja
क्रिकेट मैदान में बल्ले से तलवारबाजी करता है ये क्रिकेटर, सड़कों पर इन Bikes और Cars से भरता है फर्राटा

भारतीय बल्लेबाज रवींद्र जडेजा ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच राजकोट में चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन अपने करियर का पहला टेस्ट शतक लगाया। इस दौरान जडेजा ने अपनी पारी में 5 चौके और 5 छक्के भी लगाए।
जडेजा ने अपने घरेलू मैदान पर शुरुआत में तो संभल कर की, लेकिन जैसे ही उनका हाफ सेंचुरी पूरी हुई तो उन्होंने तेज बल्लेबाजी शुरू कर दी। इस पहले रवींद्र जडेजा ने अपने टेस्ट करियर में 9 हाफ सेंचुरी लगाई हैं। आज हम आपको तूफानी पारी खेलने वाले जडेजा के कार और बाइक कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं।

ऑडी क्यू7 ( Audi Q7 ) इंजन और पावर की बात करें तो इस एसयूवी में 2967 सीसी का डीजल इंजन दिया गया है जो कि 241 बीएचपी की पावर और 550 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इस 7 सीटर एसयूवी की माइलेज 12.07 किमी प्रति लीटर है। इस लग्जरी एसयूवी एक्स शोरूम कीमत लगभग 90 लाख रुपये है।

बीएमडब्ल्यू एक्स 1 ( BMW X1 ) इंजन और पावर की बात करें तो इस एसयूवी में 1995 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 190 बीएचपी की पावर और 400 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये कार 20.68 किमी प्रति लीटर का दमदार माइलेज देती है। 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 50 लाख रुपये है।

सुजुकी हायाबूसा ( Suzuki Hayabusa ) इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 1,340 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 197 बीएचपी की पावर और 155 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये बाइक 399 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। ये बाइक सिर्फ 2.76 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। माइलेज की बात की जाए तो ये बाइक प्रति लीटर में 11 किमी का माइलेज देती है। इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत लगभग 15.95 लाख रुपये है।

Updated on:
6 Oct 2018, 11:20 AM IST
Published on: