पॉपुलर कार और बाइक

इस हाइटेक और लग्जरी कार में चलते हैं डायरेक्टर संजय लीला भंसाली, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

आज निर्देशक और फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली का 56वां जन्मदिन है। संजय ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर 1989 में आई फिल्म परिंदा से डेब्यू किया था। बतौर डायरेक्टर संजय की पहली फिल्म 1994 में आई '1942: ए लव स्टोरी' थी। आज संजय लीला भंसाली ( Sanjay Leela Bhansali ) इन लग्जरी कारों में चलते हैं।
2 min read
• •
Updated: 24 Feb 2019, 9:01 AM IST
Sanjay Leela Bhansali
इस हाइटेक और लग्जरी कार में चलते हैं डायरेक्टर संजय लीला भंसाली, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक और फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली ( Sanjay Leela Bhansali ) आज अपना 56वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 24 फरवरी, 1963 को मुंबई में जन्मे संजय ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर 1989 में आई फिल्म परिंदा से डेब्यू किया और डायरेक्टर के तौर पर 1994 में आई फिल्म 1942: ए लव स्टोरी से डेब्यू किया। संजय लीला भंसाली ने अब तक एक से एक बढ़कर बेहतरीन फिल्मों को बनाया है। आज संजय लीला भंसाली लग्जरी लाइफ जी रहे हैं और ऐसी एक से बढ़कर एक बेहतरीन कारों में चलते हैं।

मर्सिडीज बेंज एस क्लास ( Mercedes-Benz S-Class )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस लग्जरी कार में 3982 सीसी का वी8 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 463 बीएचपी की पावर और 700 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली इस लग्जरी की अधिकतम रफ्तार 250 किमी प्रति घंटा है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 7.1 किमी का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो मर्सिडीज बेंज एस क्लास की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.20 करोड़ रुपये है।

टोयोटा फॉर्च्यूनर ( Toyota Fortuner )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 2755 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 174 बीएचपी की पावर और 420 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये एसयूवी प्रति लीटर में 12.9 किमी का दमदार माइलेज दे सकती है। अधिकतम स्पीड की बात की जाए तो ये एसयूवी 176 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है और मात्र 9.6 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। इस एसयूवी में 80 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। फीचर्स की बात की जाए तो इस एसयूवी में मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, टच स्क्रीन, इंजन स्टार्ट स्टॉप बटन, एलॉय व्हील, पावर विंडो, पावर एडजेस्टेबल एक्सटीरियर व्यू मिरर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और फॉग लाइट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इस एसयूवी में ईबीडी, पार्किंग सेंसर, ब्रेक असिस्ट, पावर डोर लॉक, चाइल्ड सेफ्टी लॉक, स्पीड सेंसिंग ऑटो डूर लॉक, हिल असिस्ट, क्रैश सेंसर, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और एयरबैग्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कीमत की बात की जाए तो टोयोटा फॉर्च्यूनर की एक्स शोरूम कीमत लगभग 27.58 से 33.2 लाख रुपये है।

Updated on:
24 Feb 2019, 9:01 AM IST
Published on: