प्रतापगढ़

Pratapgarh: मिट्टी लेने गईं चार बच्चियों की नदी में डूबकर मौत, गांव में पसरा मातम, मौके पर पहुंचे राजा भैया

यूपी के प्रतापगढ़ जिले में वृहस्पतिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां नदी से मिट्टी लेने गई तीन बहनों समेत चार बच्चियां एक साथ डूब गईं और उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया भी मौके पर पहुंचे।
less than 1 minute read
Feature image

Pratapgarh: प्रतापगढ़ जिले के कुंडा कोतवाली क्षेत्र के चेती सिंह का पुरवा गांव में गुरुवार को दर्दनाक हादसे में चार बच्चियों की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब वे नदी किनारे मिट्टी लेने गई थीं। सुबह करीब 10 बजे जीतलाल की तीन बेटियां—स्वाती (13), संध्या (11), और चांदनी (6)—अपनी पड़ोसी प्रियांशी (7), पुत्री पृथ्वीपाल के साथ घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी लेने गई थीं।

बारिश के कारण नदी का किनारा फिसलन भरा हो गया था। इसी दौरान चारों बच्चियां फिसलकर गहरे पानी में गिर गईं और डूबने लगीं। उनके साथ मौजूद एक अन्य बच्ची ने शोर मचाया, जिससे गांव वाले मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव की कोशिश की। लेकिन जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक चारों की सांसें थम चुकी थीं।

घटना की सूचना मिलते ही महेशगंज और कुंडा कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद नायब तहसीलदार अजय सिंह ने भी राजस्व विभाग की टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।

गांव में घटना को लेकर शोक की लहर है, वहीं कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि नदी की मिट्टी जेसीबी मशीन से खुदवाई जा रही थी, जिससे किनारा कमजोर और फिसलन भरा हो गया था। इस लापरवाही को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

वहीं कुंडा विधायक राजा भैया भी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने पूरे मामले की जानकारी लेते हुए बच्चियों के परिजनों को ढाढंस बांधया।

Updated on:
22 May 2025 02:30 pm
Published on:
22 May 2025 02:30 pm
Also Read
View All
CM योगी से मिला 1 लाख का इनाम होगा वापस! फर्जीवाड़े में फंसे यूपी टॉपर रजनीश पर बड़ा एक्शन; डिग्रियां की गईं निरस्त

प्रतापगढ़: बहन को मायके लाना पड़ा भारी, 6 महीने से चल रहा था पति-पत्नी में विवाद, रिटायर्ड फौजी ने साले को मारी गोली

Pratapgarh Murder News: हाईकोर्ट ने दी थी साथ रहने की इजाजत, कोतवाली में बयान देकर लौटते ही पति की हत्या, प्रेम विवाह से नाराज था परिवार

Inside Story: बेटी की लव मैरिज बनी दुश्मनी की वजह, ससुर ने बोलेरो से खींचकर दामाद की हत्या की; यूपी के कुंडा का केस

टोल प्लाजा पर बवाल: उमर अहमद के काफिले की दो लग्जरी कारें जब्त, कर्मचारियों को कुचलने की कोशिश का आरोप