प्रतापगढ़

एक ही परिवार के 3 लोगों की लाशें घर में मिलीं, मासूम बच्चा और बुजुर्ग जिंदा, सामूहिक आत्महत्या का शक

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक झकझोर देने वाली घटना हुई है, जहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव घर के भीतर संदिग्ध हालात में पाए गए। मां, बेटा और बहू की इस रहस्यमयी मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
less than 1 minute read
पुरानी रंजिश पर धारदार हथियार से वार कर बुजुर्ग की हत्या (Photo source- Patrika)
पुरानी रंजिश पर धारदार हथियार से वार कर बुजुर्ग की हत्या (Photo source- Patrika)

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लीलापुर थाना क्षेत्र के सगरा सुंदरपुर बाजार स्थित एक घर में एक ही परिवार के तीन लोगों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतकों में मां, बेटा और बहू शामिल हैं, जबकि घर में मौजूद छह माह का शिशु और एक बुजुर्ग महिला सुरक्षित मिले हैं।

मां, बेटा और पत्नी की मौत

सगरा सुंदरपुर बाजार निवासी 28 वर्षीय अंकित पटवा व उसकी पत्नी 22 वर्षीय रिया तथा अंकित की मां 48 वर्षीय आशा देवी का शव गुरुवार सुबह घर में एक ही कमरे में बेड पर पड़ा मिला। संदिग्ध दशा में परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिवार में कोहराम है।

बताया गया कि परिवार के पांच लोग बीती रात साथ खाना खाकर सोए थे, लेकिन सुबह यह दिल दहला देने वाला दृश्य देखने को मिला।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। हालांकि अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है, लेकिन किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि तीनों की मौत जहर खाने से हुई है। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। बची हुई बुजुर्ग महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है, जिससे जांच में कुछ दिक्कतें आ रही हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह परिवार शांत स्वभाव का था और कभी किसी से विवाद नहीं देखा गया। पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है।

खबर अपडेट की जा रही है....

Updated on:
26 Jun 2025 12:02 pm
Published on:
26 Jun 2025 11:07 am
Also Read
View All
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

CM योगी से मिला 1 लाख का इनाम होगा वापस! फर्जीवाड़े में फंसे यूपी टॉपर रजनीश पर बड़ा एक्शन; डिग्रियां की गईं निरस्त

प्रतापगढ़: बहन को मायके लाना पड़ा भारी, 6 महीने से चल रहा था पति-पत्नी में विवाद, रिटायर्ड फौजी ने साले को मारी गोली

Pratapgarh Murder News: हाईकोर्ट ने दी थी साथ रहने की इजाजत, कोतवाली में बयान देकर लौटते ही पति की हत्या, प्रेम विवाह से नाराज था परिवार

Inside Story: बेटी की लव मैरिज बनी दुश्मनी की वजह, ससुर ने बोलेरो से खींचकर दामाद की हत्या की; यूपी के कुंडा का केस