प्रयागराज

शिकायतों को नजरअंदाज करना पड़ा महंगा, लापरवाही पर हर तहसील से 16 लेखपाल निलंबित

इन लेखपालों ने शिकायतों के निपटारे को गंभीरता से नहीं लिया। जिन मामलों को निस्तारित किया गया, उनमें भी कई बार शिकायतकर्ता से संपर्क नहीं किया गया।

less than 1 minute read
जगदलपुर बीईओ पर गिरी गाज (Photo source- Patrika)

शिकायतों के निपटारे में लापरवाही पर 16 लेखपाल निलंबित कर दिए गए हैं। हर तहसील से दो-दो लेखपालों पर कार्रवाई हुई है। फूलपुर के दो लेखपालों को चेतावनी भी दी गई है। लगातार शिकायतों की अनदेखी से प्रयागराज की रैंकिंग गिरती जा रही है।

शिकायतों को किया नजरअंदाज 

इन लेखपालों ने शिकायतों के निपटारे को गंभीरता से नहीं लिया। जिन मामलों को निस्तारित किया गया, उनमें भी कई बार शिकायतकर्ता से संपर्क नहीं किया गया। इस तरह की कई शिकायतें सामने आई हैं। इसके अलावा, ये लेखपाल कई बार बैठकों से गायब रहे, राजस्व कार्यों में रुचि नहीं दिखाई और अफसरों के फोन भी नहीं उठाए। इन्हीं वजहों से इनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है और जांच भी शुरू कर दी गई है।

16 लेखपालों पर कार्रवाई

मुख्य राजस्व अधिकारी कुंवर पंकज ने बताया कि एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर 16 लेखपालों पर कार्रवाई की गई है। वहीं, फूलपुर तहसील के दो लेखपाल राहुल और राकेश कुमार को चेतावनी दी गई है। एसडीएम दिग्विजय सिंह ने बताया कि इन दोनों ने विरासत से जुड़े मामलों में भी लापरवाही की है।

धरने पर बैठे लेखपाल

मेजा में दो लेखपालों के निलंबन से नाराज होकर लेखपालों ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। सभी लेखपाल काली पट्टी बांधकर कार्य से विरत रहे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निलंबन वापस नहीं लिया गया तो बेमियादी हड़ताल करेंगे।

लेखपाल संघ के अध्यक्ष कुलदीप यादव ने कहा कि रमाशंकर और सूर्य प्रकाश को बिना ठोस कारण निलंबित किया गया। मंत्री धवल पांडेय ने आरोप लगाया कि झूठी शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई है, जिससे लेखपाल संघ आहत है। धरना प्रदर्शन में कई पदाधिकारी और लेखपाल शामिल हुए।

Published on:
06 Jun 2025 09:45 pm
Also Read
View All
बंगाल में BJP के सत्ता में आते ही TMC के पूर्व विधायक खोकन दास ने छोड़ा इलाका, पश्चिम बंगाल पुलिस ने प्रयागज से किया अरेस्ट

प्रयागराज में भारी बवाल: भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और रोजगार के खिलाफ हजारों छात्रों का प्रदर्शन, बोले- कॉकरोच सड़क पर हैं

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सुप्रीम कोर्ट से राहत, आशुतोष ब्रह्मचारी की हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका खारिज

इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: शादी के वादे पर बने सहमति वाले संबंध अपराध नहीं

गाजीपुर एसपी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे अब्बास अंसारी, दायर की अवमानना याचिका, जानें क्या है मामला