प्रयागराज

यूपी के फतेहपुर में आज सुबह हुई पुलिस मुठभेड़ में 20 हज़ार का ईनामी बदमाश रिजवान ढेर

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र में आज सुबह हुई मुठभेड़ में 20 हज़ार का इनामी गैंगस्टर रिजवान पुलिस मुठभेड़ में ढेर। रिजवान के खिलाफ़ दर्ज़ थे इतने मुकदमे।

less than 1 minute read

फ़तेहपुर पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान 20 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है, रिजवान गौकसी सहित 40 से अधिक मामलों में वांछित था और हथगांम थाने में उसके खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि रिजवान हथगांम थाना क्षेत्र के पट्टीशाह गांव में छिपा है, पुलिस की टीम जब उसे पकड़ने पहुंची, तो रिजवान ने उन पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिजवान एक शातिर अपराधी है, जिसकी लंबे समय से पुलिस को तलाश थी। पुलिस के अनुसार, रिजवान के खिलाफ गौकसी, डकैती, और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर आरोप हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि उसके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं, इस मुठभेड़ और गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों के खिलाफ उनकी कार्रवाई जारी रहेगी और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। मामले की विस्तृत जांच-पड़ताल जारी है।

Published on:
06 Jul 2024 09:26 am
Also Read
View All

अगली खबर