प्रयागराज

एशिया के सबसे बड़े ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करने प्रयागराज पहुंचे, डीएफसी के एमडी आर.के. जैन

DFCCIL MD Visit: आज नई दिल्ली से चलकर प्रयागराज के सूबेदारगंज स्थित ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफसीसीआईएल के प्रबंध निदेशक रविंद्र कुमार जैन। जानिए फिर क्या हुआ...
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jul 2024, 8:43 PM IST
DFCCIL MD Visit prayagraj

DFCCIL MD Visit Prayagraj: आज नई दिल्ली से चलकर प्रयागराज पहुंचे डीएफसीसीआईएल के प्रबंध निदेशक रविंद्र कुमार जैन। प्रबंध निदेशक ने प्रयागराज के सूबेदारगंज स्थित ऑपरेशन परिचालन कंट्रोल केंद्र का निरीक्षण किया।

प्रबंध निदेशक ने ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर के परिसर में पौधारोपण भी किया और सभी से पौधारोपण करने का आग्रह किया।

ऑपरेशन कण्ट्रोल सेंटर निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक ने कार्य प्रगति की प्रशंसा की और परिणामों से खुश और संतुष्ट हुए। उन्होंने सभी को उनकी दिन-प्रतिदिन की नई उपलब्धियों के लिए बधाई भी दी।

डीएफसी ने स्थापित किया नया कीर्तिमान

प्रबंध निदेशक ने हाल ही में इसी वर्ष सात जुलाई को हुए इंटरचेंज पर भी प्रकाश डाला, जिसमें कुल 711 मालगाड़ियों का भारतीय रेलवे के साथ इंटरचेंज किया गया। ईडीएफसी पर 434 ट्रेनों और डब्ल्यूडीएफसी पर 277 ट्रेनों का इंटरचेंज किया गया। प्रबंध निदेशक ने बचे हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की सलाह दी।

महाकुंभ के दौरान मददगार साबित होगा डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर

डीएफसीसीआईएल के प्रबंध निदेशक आर. के. जैन ने आगामी वर्ष जनवरी 2025 में होने वाले महाकुंभ को देखते हुए प्रसन्नता व्यक्त की उन्होंने कहा विश्व के इस सबसे बड़े आयोजन में डीएफसी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

भारतीय रेलवे ट्रैक पर भीड भाड़ कम करने में डीएफसी सहायक होगा तथा भारतीय रेलवे को अपनी यात्री रेलगाड़ियों को समय पर चलाने में सहायता प्रदान करेगा।

इस निरीक्षण के दौरान पंकज सक्सेना, निदेशक(परियोजना योजना), जी डी भगवानी कार्यकारी निदेशक (परिसंपत्ति प्रबंधन), मुकेश कुमार जैन, कार्यकारी निदेशक (परियोजनाएं), ए के सेनेगर समूह महाप्रबंधक विद्युत, ए एस तोमर, महाप्रबंधक (सिग्नलिंग और दूरसंचार), अनुराग यादव महाप्रबंधक (ट्रैक), अमित सौराष्ट्री महाप्रबंधक (कॉर्पोरेट संचार), अजय कुमार,मुख्य महाप्रबंधक कोलकाता, अतुल कुमार, मुख्य महाप्रबंधक डीडीयू, ए बी सरन मुख्य महाप्रबंधक प्रयागराज (पूर्व), देवेन्द्र सिंह मुख्य महाप्रबंधक प्रयागराज (पश्चिम), मन्नू प्रकाश दुबे अपर महाप्रबंधक (ओपी और बीडी) आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।

Updated on:
18 Jul 2024, 8:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट