प्रयागराज

बारूद के विस्फोट से दहला इलाका , गर्भवती महिला की मौत दो घायल

  विस्फोटक पदार्थ की वजह से हुआ धमाका।
2 min read
Explosion in the house, one dead and two injured
बारूद के विस्फोट से दहला इलाका , गर्भवती महिला की मौत दो घायल

प्रयागराज । जिले के कोरांव क़स्बे में एक पटाखा कारोबारी के घऱ जोरदार धमाका हुआ। जिसकी चपेट में आने से घऱ की एक गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पड़ोस में रहने वाले दो अन्य लोग भी विस्फोट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विस्फोट की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी रही। पूरा मामला यमुनापार के कोरांव क़स्बे क़ा है। जहां पर इलियास अहमद पटाखा कारोबारी के घऱ के अंदर जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज़ सुनकर आस पड़ोस के लोग जुटे तो मौके की हालत देखकर दंग रह गये। स्थानीय लोगों की माने तो धमाका इतना तेजी से हुआ की पड़ोस के भी दो घऱ उसकी चपेट में आने से छतिग्रस्त हो गये।

पटाखा कारोबारी के घऱ की एक महिला की विस्फोट के चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि पड़ोस के दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं जिसमें एक की हालत बेहद नाज़ुक बताई ज़ा रही है। सीओ मेजा ने बताया की पटाखा कारोबारी के घऱ के अंदर विस्फोट हुआ है जिसमें एक की मौत हुई है जबकि दो घायल हैं जिनका इलाज़ अस्पताल में चल रहा है। घऱ के अंदर विस्फोट कैसे हुआ यह तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा। लेकिन शुरुआती जांच में उन्होने फ़ोन पर बताया की पटाखा बनाने क़ा लाइसेंस बहुत पहले ही समाप्त हो चुका था। फ़िलहाल जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा की भरे बाज़ार लाइसेंस न होने के बावज़ूद कैसे पटाखा बनाने क़ा करोबार चल रहा था।

बता दें कि कोरांव कस्बा यमुनापार इलाके में सबसे बड़ा और व्यस्त बाजारों में से एक है जहां पर बेहद घनी आबादी है असम बाजार के बीच घर के अंदर पटाखा फैक्ट्री के धमाके के बाद कस्बे के व्यापारी और रहने वाले अन्य लोगों में दहशत है और उन्होंने पुलिस से पटाखा कारोबारियों का लाइसेंस चेक करने और पटाखा कारोबार बाहर करने की मांग की है

Published on:
16 Sept 2019 12:36 am
Also Read
View All