प्रयागराज

जुलाई में शुरू हो जाएगा देश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य, जानिए कब तक होगा पूरा

- मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले एक्सप्रेसवे को दिसंबर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य.
2 min read
expressway-in-india.jpeg
Expressway

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.

प्रयागराज. मेरठ से प्रयागराज तक को जाने वाला गंगा एक्सप्रेस-वे (Ganga Expressway) 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा। अगले तीन माह मतलब इस वर्ष जुलाई में देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यूपीडा (UPEDA) ने इसके लिए जमीन खरीदने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। जून तक 90 प्रतिशत जमीन खरीदने का लक्ष्य है। एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए देश विदेश की कई कंपनियों के चयन का काम भी शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से इसका शिलान्यास करवाने की योजना है। इसकी कुल अनुमानित लागत 36,410 करोड़ रुपए है। एक्सप्रेसवे 12 जिलों की 30 तहसीलों से होकर गुजरेगा। यह मेरठ से शुरु होगा और हापुड़, बुलन्दशहर, अमरोहा, सम्भल, बंदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ से होते हुए प्रयागराज पर जा गिरेगा।

11 कंपनियों ने निर्माण में जताई है इच्छा-

कुल 11 कंपनियों ने एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए इच्छा जताई है। इनमें मलेशिया की आईजेएम कॉर्पोरेशन और दक्षिण कोरिया की इनटोपिया प्रमुख हैं। इन सभी कंपनियों को एक्सप्रेसवे निर्माण की साइट विजिट करवाई जाएगी, जिससे वह महत्ता और व्यपकता का आंकलन कर सकें। इसके उपरांत इनसे बिड मांगी जाएगी। यूपीडा इस एक्सप्रेसवे को पीपीपी मॉडल के तहत डीबीएफओटी (डिजाइन, बिड, फाइनेंस, ऑपरेट ट्रांसफर) पद्धति पर निर्माण कंपनियों का चयन करेगी।

फंड जुटाने की तैयारी भी शुरू-
निर्माण कार्य के लिए फंड जुटाने की भी तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए वित्तीय सलाहकार कंपनी एसबीआई कैपिटल की सलाह ली जा रही है। भाजपा सरकार इस एक्सप्रेसवे का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराने की तैयारी में है। सब कुछ ठीक रहा तो इसी के साथ प्रदेश सरकार दूसरी महत्वाकांक्षी परियोजना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर का भी शिलान्यास कर सकती है। करीब 600 किमी के इस एक्सप्रेसवे के दोनों ओर स्टोन बाउंड्री का काम भी जल्द शुरू होना है। इस पर 401 करोड़ रुपये काे खर्च का अनुमान है।

Published on:
31 Mar 2021 03:28 pm
Also Read
View All
कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे के बाद राम वनगमन पथ में आई दरार, प्रयागराज में सड़क धसी, क्या कहते हैं उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव बेरोजगार, 2047 तक कोई उम्मीद नहीं, राम वन गमन पथ पर भी बोले

इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख, आदेशों की अवहेलना पर जौनपुर SSP और ADG वाराणसी जोन तलब

Kaushambi Blast News: यूपी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में बड़ा एक्शन, इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

‘छोटे-छोटे भाई और मम्मी-पापा थे’ धमाके के बाद अपनों को तलाशता रहा मासूम, प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में 3 की मौत