प्रयागराज

UP Rain: प्रदेश में फिर मानसून सक्रिय: 19 जिलों में आज झमाझम बारिश का अलर्ट, 39 जिलों में वज्रपात की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून अपनी वापसी करने जा रहा है। जिसके कारण आज कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिन तक यहां बारिश थम सकती है।

2 min read
4 अगस्त को दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना

Heavy Rain in UP: उत्तर प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से भीषण गर्मी और उमस का सामना कर रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में गुरुवार शाम बने कम दबाव के क्षेत्र का असर अब यूपी पर दिखने लगा है। इसके चलते शुक्रवार से प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में अच्छी बारिश की शुरुआत होगी।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

39 जिलों में वज्रपात की संभावना

इसके अलावा प्रदेश के 39 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। इनमें लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, बाराबंकी, रायबरेली, अयोध्या, अमेठी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, जालौन सहित अन्य जिले शामिल हैं।

शनिवार से बारिश और तेज होगी

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार के आलावा बारिश शनिवार को और तेज हो सकती है। बारिश का यह सिलसिला अगले तीन से चार दिनों तक जारी रहेगा और धीरे-धीरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ेगा। इस दौरान बुंदेलखंड, तराई और मध्यांचल के क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

तापमान में गिरावट, उमस से राहत

लगातार बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आने की संभावना है जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में मौसम और भी सुहाना हो सकता है।

विशेषज्ञ की राय

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने दबाव क्षेत्र का सीधा असर यूपी के मौसम पर पड़ रहा है। आने वाले दिनों में यह मानसूनी सिस्टम पूरे प्रदेश में सक्रियता बढ़ा सकता है।

Updated on:
25 Jul 2025 01:38 pm
Published on:
25 Jul 2025 06:40 am
Also Read
View All
बंगाल में BJP के सत्ता में आते ही TMC के पूर्व विधायक खोकन दास ने छोड़ा इलाका, पश्चिम बंगाल पुलिस ने प्रयागज से किया अरेस्ट

प्रयागराज में भारी बवाल: भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और रोजगार के खिलाफ हजारों छात्रों का प्रदर्शन, बोले- कॉकरोच सड़क पर हैं

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सुप्रीम कोर्ट से राहत, आशुतोष ब्रह्मचारी की हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका खारिज

इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: शादी के वादे पर बने सहमति वाले संबंध अपराध नहीं

गाजीपुर एसपी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे अब्बास अंसारी, दायर की अवमानना याचिका, जानें क्या है मामला