प्रयागराज

Heavy Rain: 29,30 जून को भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया नया एलर्ट

उत्तर प्रदेश में अब मौसम का रुख बदल गया है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश के बाद 29 और 30 जून को भारी बरसात का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को घरों में सुरक्षित स्थान पर रहने की भी सलाह दी है।

less than 1 minute read

Heavy rain in up: मानसून आने के कारण यूपी का मौसम अब पूरी तरह से बदल गया है। शुक्रवार को कई जिलों में बरसात और वज्रपात हुआ। जिसके कारण फतेहपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज सहित कई जिलों में वज्रपात के कारण दर्जनभर लोगों की जान भी चली गई। अब मौसम विभाग द्वारा शनिवार और रविवार को भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों में प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज चमक के साथ भारी वर्षा होगी। उन्होंने बताया कि मानसून की दोनों शाखाओं की सक्रियता बढऩे के साथ तेज वर्षा का पूर्वानुमान है।

इन जिलों में होगी भारी बरसात, वज्रपात की भी संभावना
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को फतेहपुर, बांदा, प्रतागढ़, मिर्जापुर, प्रयागराज, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, कुशीनगर सहित उत्तर प्रदेश के कुल 35 जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने दी चेतावनी
शुक्रवार को प्रदेश में बारिश और बिजली के चलते लगभग दर्जनभर लोगों की जान गई है। अगले दो दिनों में मौसम को देखतेे हुए मौसम विभाग द्वारा चेतावनी जारी की गई और लोगों को सलाह दी गई कि बारिश और बिजली के दौरान लोग अपने घरों में रहें। प्रयास करें कि मौसम खराब होने पर बाहर न निकलें, बल्कि किसी सुरक्षित स्थान पर रुक जाएं।

Published on:
29 Jun 2024 06:47 am
Also Read
View All
योगी के गढ़ से निकाली अविमुक्तेश्वरानंद ने गविष्टि गौ रक्षा यात्रा, पूछा- जिनको वोट दिया वो गाय की रक्षा कर रहें?

High Court News: नक्शा पास कराने के लिए PDA को नहीं देना होगा बेटरमेंट चार्ज, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लगाई रोक

आज की चेतावनी: पूर्वी यूपी के 10 जिलों के लिए रेड, पश्चिमी पश्चिमी यूपी के 22 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

प्रयागराज में अविमुक्तेश्वरानंद बोले- उनका ट्विटर हैंडल ब्लॉक, कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर भी दिया बयान

‘आज के जमाने में असलहा लेकर चलता कौन है?’, हाईकोर्ट के शस्त्र लाइसेंस का ब्योरा मांगने वाले सवाल पर क्या बोले बृजभूषण सिंह?