प्रयागराज

यूपी के इलाहाबाद में एक शख्स ने सिलेंडर में आग लगाकर सरेआम महिला को दौड़ाया, देखें वीडियो

एक शख्स ने महिला पर एलपीजी सिलेंडर में आग लगा कर दौड़ाया दिया और हमला करने की कोशिश की।

2 min read
man attack on woman with buring cylender
एक शख्स ने महिला पर एलपीजी सिलेंडर में आग लगा कर दौड़ाया दिया और हमला करने की कोशिश की।

इलाहाबाद. मकान कब्जे के विवाद में दो पक्षों में लम्बे समय से विवाद चल रहा है। जिसमें दोनों पक्षों में कहा सुनी हुई और विवाद के बाद मकान में कब्ज़ा करने के लिए एक शख्स ने महिला पर एलपीजी सिलेंडर में आग लगा कर दौड़ाया दिया और हमला करने की कोशिश की।

दरअसल, इस शख्स ने कीटगंज में अकेली रहने वाली महिला के मकान पर जबरजस्ती कब्ज़ा करने का प्रयास किया। लेकिन जब महिला ने विरोध किया और इलाके के लोगों को इकट्ठा करने के लिए आवाज़ लगाई तो आरोपी ने घर से एलपीजी सिलेंडर उठा कर उसमें आग लगा दी और जलता हुआ सिलेंडर महिला पर फेंकने के लिए दौड़ पड़ा।

इस हमले से डरी महिला तेज़ी से भागते हुए गली के बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। हालाांकि ये पूरी घटना सामने लगे सीसी टीवी में कैद हो गयी। सीसी टीवी में साफ देखा जा सकता है, कि एक शख्स जलता सिलेंडर लेकर महिला पर फेकने के लिए उसे दौड़ा रहा है। इस मामले में पुलिस ने सीसी टीवी को सुबूत मान कर आरोपी शख्स के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज करा दिया है।

बताया जा रहा कि, कीटगंज में महिला के पीछे जलता सिलेंडर लेकर हमले का प्रयास कर रहा ये शख्स इलाके का दबंग आफताब अहमद है। इसकी नियत इलाके में रहने वाली महिला के मकान पर कब्ज़ा करने की नियत काफी दिनों से थी। 9 जुलाई को आफताब जबरन महिला के घर में घुसकर कब्ज़ा करने की कोशिश की। इस का विरोध करने के लिए महिला ने चिल्लाकर इलाके के लोगों को जमा करने लगी।

इस से गुस्साए आफताब ने घर के अंदर रसोई से एलपीजी सिलेंडर उठाया और उसके नॉब में आग लगा कर महिला को दौड़ा कर जलते सिलेंडर से महिला पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। महिला अपनी जान बचाने के लिए भागी और किसी तरह जान बचाई। महिला की शिकायत और सीसी टीवी देखने के बाद कीटगंज पुलिस ने आफताब के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया ।

सुकृति माधव के मुताबिक, जांच के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। महिला की सुरक्षा के लिए सम्बंधित थाने को निर्देश दे दिया गया है।

input प्रसून पांडेय

Published on:
12 Jul 2018 05:40 pm
Also Read
View All
वैश्य परिवार हत्याकांड: अभिषेक की ‘बेदखली’ पर पड़ोसियों ने उठाए सवाल, पुलिस थ्योरी पर संदेह, जानिए इनसाइड स्टोरी

क्राइम कंट्रोल के लिए कड़ाई जरुरी, गाजीपुर एनकाउंटर की भी होगी जांच, विपक्ष के आरोपों के बीच केशव मौर्य

बरेली हिंसा मामले में तौकीर रजा को झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की

मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट:  मानसून 2026 ने दी दस्तक, जानें कब पहुंचेगा यूपी, क्या स्थिति रहेगी?

प्रयागराज में 4 लोगों की हत्या: चाय की दुकान पर प्लानिंग, डिटर्जेंट, हार्पिक-गर्म पानी से साफ किया खून, जानिए वारदात की इनसाइड स्टोरी