प्रयागराज

दिल्ली और मिल्कीपुर में मतदान के समय PM Modi का Mahakumbh दौरा, क्यों घबरा रही आप और सपा ?

PM Modi in Mahakumbh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना करेंगे। आम आदमी पार्टी ने इसे चुनावी रणनीति बताते हुए धार्मिक भावनाओं के राजनीतिक उपयोग पर सवाल उठाया है। आइये समझते हैं पीएम मोदी के इस दौरे का मतदान पर क्या असर पड़ेगा ? 

2 min read
PM Modi in Mahakumbh

PM Modi in Mahakumbh 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे। इस मौके पर वे सूर्य देव को अर्घ्य देंगे और संगम तट पर विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। दिलचस्प बात ये है कि पीएम मोदी की महाकुंभ यात्रा ऐसे दिन हो रही है जब दिल्ली में नई सरकार के लिए मतदान होगा साथ ही उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा।

आध्यात्म या राजनीति ? 

मोदी के इस स्नान को धर्म और आध्यात्म के साथ-साथ राजनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री का यह कदम दिल्ली और मिल्कीपुर के मतदाताओं को आकर्षित करने की एक रणनीति है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने इस आयोजन को बड़ा इवेंट बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। संगम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, और प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की है। 

आम आदमी पार्टी ने खड़े किए सवाल

मतदान के दिन पीएम मोदी की प्रयागराज के दौरे को लेकर आम आदमी पार्टी ने सवाल खड़े किए हैं। आप प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने कहा कि पीएम मोदी का इस दिन महाकुंभ जाना चुनावी रणनीति का हिस्सा हो सकता है और इससे गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी धार्मिक भावनाओं का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही है। 

ये है PM मोदी का पूरा कार्यक्रम

2019 के कुंभ में भी आए थे PM Modi

ये पहला मौका नहीं है जब पीएम मोदी कुंभ में स्नान करने आ रहे है। इससे पहले  कुंभ 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डुबकी लगाई थी। इस दौरान उन्होंने  स्वच्छता कर्मियों के पांव पखार कर सामाजिक समरसता का भी संदेश दिया था। 

Also Read
View All
महाकुंभ से वायरल हुई नीली आंखों वाली मोनालिसा ने दूसरे धर्म के युवक से की शादी, फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा बोले- हुई लव जिहाद का शिकार

यूपी में शिक्षक भर्ती अपडेट, 1,113 नए चयनितों को मिली नौकरी, 19 मार्च तक तैनाती के आदेश

Vande Bharat Express: घाटे में चल रही प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत पर संकट, रेलवे बोर्ड लेगा अंतिम फैसला

विदेश भागने की तैयारी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, आशुतोष ब्रह्मचारी का बड़ा आरोप, कोर्ट में दायर की याचिका

High Court Reject: बरेली हिंसा मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 6 आरोपियों की FIR रद्द करने की याचिका खारिज

अगली खबर