प्रयागराज

कोरोना से बचाव के लिए किए गए कार्यों से योगी सरकार से इलाहाबाद हाईकोर्ट खुश

Allahabad High Court - हाईकोर्ट ने गुरुवार को बेहद नरम लहजे में सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार की तारीफ की। और कहाकि, हम आपके उठाए कदम से हैं संतुष्ट

less than 1 minute read
Allahabad High Court
इंटरनेट सेवाएं बंद होने से इलाहाबाद हाईकोर्ट नाराज, पीआईएल पर करेगा 3 जनवरी को सुनवाई

प्रयागराज. Allahabad High Court कोरोना वायरस संक्रमण पर ढिलाई बरतने से नाराज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार पर सख्त टिप्पणी करने के बाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को बेहद नरम लहजे में सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार की तारीफ की। और कहाकि, हम आपके उठाए कदम से संतुष्ट हैं।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने पहले आदेश के तहत पांच जिलों की मांगी रिपोर्ट को देखने के बाद कहाकि, हम इसकी सराहना करते हैं कि इलाज की आधारभूत सुविधाओं में सुधार संबंधी कुछ कार्य किया गया है। हाईकोर्ट ने उम्मीद जताई कि इसी तरह से प्रदेश के अन्य जिलों में भी प्रयास किए जाएंगें। हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई पर पांच और जिलों भदोही, गाजीपुर, बलिया, देवरिया व शामली में चिकित्सकीय सुविधाओं में सुधार की रिपोर्ट राज्य सरकार से तलब की है। कोर्ट ने यह भी पाया कि शुल्क तय करने में संतोषजनक कार्य किया गया है।

न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और न्यायमूर्ति अजीत कुमार की खंडपीठ ने यह आदेश कोरोना मरीजों के इलाज संबंधी वर्ष 2020 में दाखिल जनहित याचिका पर दिया। इस मामले में चल रही सुनवाई के दौरान अदालत ने बहराइच, श्रावस्ती, बिजनौर, बाराबंकी और जौनपुर के अस्पतालों में इलाज की सुविधाएं बढ़ाने की रिपोर्ट तलब की थी, जो सुनवाई के वक्त पेश की गई।

Published on:
28 May 2021 07:29 pm
Also Read
View All
वैश्य परिवार हत्याकांड: अभिषेक की ‘बेदखली’ पर पड़ोसियों ने उठाए सवाल, पुलिस थ्योरी पर संदेह, जानिए इनसाइड स्टोरी

क्राइम कंट्रोल के लिए कड़ाई जरुरी, गाजीपुर एनकाउंटर की भी होगी जांच, विपक्ष के आरोपों के बीच केशव मौर्य

बरेली हिंसा मामले में तौकीर रजा को झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की

मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट:  मानसून 2026 ने दी दस्तक, जानें कब पहुंचेगा यूपी, क्या स्थिति रहेगी?

प्रयागराज में 4 लोगों की हत्या: चाय की दुकान पर प्लानिंग, डिटर्जेंट, हार्पिक-गर्म पानी से साफ किया खून, जानिए वारदात की इनसाइड स्टोरी