प्रयागराज

Prayagraj: न्यायालय जा रहे वकील को मारी गोली, तड़पते हुए पड़ोसी पर लगाया आरोप

प्रयागराज में एक वकील को बदमाशों ने गोली मार दी। वह सुबह अपनी बाइक से कोर्ट जा रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें दादौली नहर के पास रोका और फिर गोली मार दी। वह करीब 20 मिनट तक घटना स्थल पर पड़े रहे।

less than 1 minute read

Prayagraj Crime: प्रयागराज में एक वकील को बदमाशों ने गोली मार दी। वह सुबह अपनी बाइक से कोर्ट जा रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें दादौली नहर के पास रोका और फिर गोली मार दी। वह करीब 20 मिनट तक घटना स्थल पर पड़े रहे। इस दौरान उन्होंने यह बताने की भी कोशिश की कि गोली किसने मारी है। लोग उनसे उनका नाम और पता पूछते रहे। उन्होंने बताया कि किसी वकील पर आरोप लगाया है।

अधिवक्ता मान सिंह मऊआइमा थाना क्षेत्र के किंग्रिया का पूरा गांव के रहने वाले हैं। बताते हैं कि उनका जमीन के विवाद में किसी से रंजिश चल रही थी। आशंका है कि इसी के चलते गोली मारी गई है। गोली लगने के बाद अधिवक्ता जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। कई राहगीरों ने इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बाइक और मोबाइल वहीं पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, पूछताछ में आया पड़ोसी से जमीन विवाद

डीसीपी गंगा नगर कुलदीप गुणावत, एसीपी पंकज लवानिया, एसीपी जंग बहादुर के साथ क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल पहुंची। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि हमलावर एक बाइक पर तीन लोग आए थे। ओवरटेक कर वकील को रोका। फिर दो गोली मारकर प्रयागराज-प्रतापगढ़ मार्ग पर भाग गए।

घर वालों ने बताया कि पड़ोसी के परिवार से जमीन का विवाद काफी दिनों से चल रहा है। परिवार वाले नामजद तहरीर देने की तैयारी में हैं। पुलिस अधिकारियों ने लिखकर देने को कहा है।

Also Read
View All

अगली खबर