प्रयागराज

Prayagraj News: जब रात में अचानक थाने पहुंचे पुलिस कमिश्नर IPS तरुण गाबा…

यूपी के प्रयागराज में पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा के चार्ज लेते ही जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन हुआ है। वहीं पुलिस कमिश्नर खुद ही रात और दिन ऐक्टिव हैं

less than 1 minute read

प्रयागराज (prayagraj)के पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने चार्ज लेने के बाद से ही जिले की पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी है। पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा अपराध नियंत्रण के साथ जानता में विश्वसनीयता और न्याय को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने आम जानता से अच्छे व्यवहार को लेकर भी कड़ा निर्देश दिया है। वहीं सोमवार की देर रात तरुण गाबा द्वारा अचानक थाना कोतवाली व थाना करैली का औचक निरीक्षण किया गया। अचानक कमिश्नर को थाने पर देख कर पुलिसकर्मी सकते में पड़ गए। इस दौरान तरुण गाबा ने थाने के जन शिकायत कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, बंदी गृह एवं कार्यालय अभिलेखों की जांच किया। सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ पुलिस उपायुक्त नगर दीपक भूकर व सहायक पुलिस आयुक्त अतरसुइया भी मौजूद रहे।

Published on:
02 Jul 2024 08:56 am
Also Read
View All

अगली खबर