प्रयागराज

जानिए क्या होगा जब मिलेंगे दो गंगा किनारे वाले, महानायक अमिताभ बच्चन की यादें हो जाएंगी ताजा

सदी के महानायक के सामने हाॅट सीट पर होगी गंगा किनारे बसे छोटे से गांव की यह बेटी
2 min read
Small village girl of Allahabad will be in front of Big B in KBC today
जानिए क्या होगा जब मिलेंगे दो गंगा किनारे वाले, महानायक अमिताभ बच्चन की यादें हो जाएंगी ताजा

प्रयागराज। गंगा किनारे के छोटे से गाँव की बेटी आज सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी की हॉट सीट पर होगी ,उनके सवालों का जवाब देगी। गाँव की चौखट से केबीसी तक पहुंचने वाली छोटे से गांव की उषा यादव के परिवार के साथ ही पूरे जिले को उस पर नाज़ है। सोमवार की रात प्रसारित होने वाले केबीसी में सदी के महानायक के सामने उनके ही शहर की उषा यादव होंगी। जिस पर देश भर की नजरें टिकी होंगी।

जिले के मेजा के उरुवा ब्लाक के रामनगर गांव की उषा यादव कौन बनेगा करोड़पति के हॉट सीट पर देखेंगी । जिसका प्रोमो प्रसारित होने के बाद से उन्हें और उनके परिवार को बधाई देने वालों का तांता लग गया है।अपना और अपने परिवार के साथ ही पूरे जिले का नाम रोशन करने वाली उषा से मिलने वाले उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने वालों की भीड़ उनके गांव में लगी हुई हैं। छोटे से गांव में पली.बढ़ी उषा देवी गांव की ही स्कूल से अपने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई की संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से बीएड करने वाली उषा टीईटी की परीक्षा भी पास कर चुकी है। अपने तीन भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर की उषा का विवाह 2012 में हो चुका है लेकिन पति के प्रोत्साहन और परिवार के सहयोग में उषा को आज सदी के महानायक के सामने पहुंचाया है।

उषा यादव के पिता राधेश्याम ने बताया कि बेटी ने आज जीवन भर की खुशी दे दी ।उन्होंने कहा कि कभी हम अमिताभ बच्चन के चुनाव में उन्हें देखने के लिए शहर जाया करते थे। लेकिन आज बिटिया उनके सामने बैठकर उनकी बातों का जवाब देगी हमारा आशीर्वाद है कि वह ज्यादा से ज्यादा समय केबीसी की हॉट सीट पर बिताए। बता दें कि उषा यादव को एक साल की बेटी भी है। बेटी की देख -रेख के साथी प्रति धर्मेंद्र यादव के सहयोग से उषा अपनी पढ़ाई लिखाई जारी रखी जिसका नतीजा है कि आज देश भर में उषा यादव को देश भर में पहचान मिल रही है।

परिवार के लोगों ने बताया कि उषा यादव ने पहली बार मई 2019 में अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। रजिस्ट्रेशन के लिए लखनऊ में उनका ऑडिशन हुआ ।जिसके बाद वह केबीसी पहुंच गई। बताया कि फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में सफल होकर हॉट सीट पर पहुंची तो उन्हें यकीन नहीं हुआ कि वह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने बैठेगी। शनिवार को उषा यादव का प्रोमो रिलीज हुआ इसके बाद सोमवार को उषा हॉट सीट पर नजर आएंगी। उषा यादव को बधाई देने वाले आम और खास लोगों की भीड़ उनके घर पर लगी है ।देखना होगा जब आज दो गंगा किनारे बचपन बिताने सामने होंगे तो किस तरह सदी के महा नायक की यादें ताज़ा होगी ।

Published on:
23 Sept 2019 12:45 pm
Also Read
View All