प्रयागराज

दोस्ती प्यार फिर मिला धोखा , शिक्षिका ने दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा

पुलिस के अनुसार इविवि में साथ पढ़ते थे

2 min read
दोस्ती प्यार फिर मिला धोखा , शिक्षिका ने दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा

प्रयागराज। छह साल पहले दोस्ती फिर प्यार हुआ। अब प्रेमिका ने प्रेमी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। शादी का झांसा देकर एक शिक्षिका से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने विनोद यादव पुत्र शिवनाथ यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है।आरोपी अभियुक्त गाजीपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का रहने वाला है।


दरअसल मामला छह बरस पुराना है। पीड़िता कर्नलगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है। चित्रकूट जिले के स्कूल में पढ़ाती है । पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता और आरोपी युवक इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एक साथ पढ़ते थे। दोनों साथ.साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करते थे ।इसी दौरान दोनों की दोस्ती परवान चढ़ी और प्रेम हो गया। जिसके बाद दोनों साथ रहने लगे।शिक्षिका का आरोप है कि विनोद यादव ने उससे शादी करने की बात कही फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए उसके प्रेग्नेंट होने के बाद उसका गर्भपात भी करा दिया। लेकिन अब विनोद शादी करने से मना कर रहा है। पुलिस के मुताबिक तहरीर के अनुसार आरोपी अपने शहर छोड़ दिया है। वह अपने गांव चला गया है अब वह युवक शिक्षिका से बात भी नहीं करता है।

कर्नलगंज इंस्पेक्टर अरुण त्यागी ने बताया कि शिक्षिका की तहरीर की जांच की जा रही है। युवक की तलाश में स्थानीय पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिक्षिका और युवक दोनों लिव.इन रिलेशनशिप में रहते थे । इस बात की जानकारी दोनों के परिजनों को भी थी। अब लड़के के परिजनों ने शादी से मना कर दिया है। फिलहाल तहरीर के आधार पर मुकदमे की विवेचना हो रही है ।आरोपी की तलाश भी जारी है आरोपी युवक के पकड़े जाने के बाद सच्चाई सामने आएगी और आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Published on:
24 Oct 2019 02:21 pm
Also Read
View All
लाइसेंसी हथियार बन गए दबदबा और दहशत का जरिया? राजा भैया, अब्बास अंसारी और बृजभूषण सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

खुशखबरी: प्रयागराज में UPSC, NEET, JEE, SSC की निशुल्क कोचिंग, 10 जून तक आवेदन करें

प्रयागराज में नैनी ब्रिज पर दो कारों में टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, मैहर देवी दर्शन करने जा रहा था परिवार

बाहुबलियों की खुलेगी कुंडली! राजा भैया, धनंजय सिंह, अब्बास अंसारी और बृजभूषण सिंह समेत इनके शस्त्र लाइसेंसों की जांच के आदेश

लेखपाल भर्ती परीक्षा में इन सवालों ने अभ्यर्थियों की कराई मौज, कुछ ने छुड़ाए पसीने, खचाखच भरी रहीं ट्रेनें