
फोटो सोर्स- मेटा एआई
Free coaching in Prayagraj: प्रयागराज में यूपीएससी, यूपीपीएससी, नीट, एसएससी, यूपीएसएसएससी आदि की तैयारी में लगे छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। ऐसे छात्र-छात्राओं को निशुल्क कोचिंग देने की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में एक्स पर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकती हैं जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में अनुभवी शिक्षक मौजूद रहेंगे। सीटें सीमित हैं। इसलिए अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें। अधिक जानकारी के लिए जिला प्रशासन ने नंबर भी जारी किया है।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत के.पी. इण्टरमीडिएट कॉलेज मेडिकल चौराहा प्रयागराज में निशुल्क कोचिंग कक्षाएं चलाई जा रही हैं। इन कक्षाओं में UPSC, UPPSC, JEE, NEET, SSC और UPSSSC की तैयारी कराई जाएगी।
डीएम प्रयागराज ने एक्स पर बताया कि योजना का लाभ लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 10 जून तक आवेदन कर सकते हैं। कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास भवन प्रयागराज के कमरा नं. 78 से आवेदन पत्र प्राप्त किए जा सकते हैं। कार्यालय प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहता है।
UPSC और UPPSC की कोचिंग के लिए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक की अंकतालिका जरूरी है। NEET की तैयारी के लिए हाईस्कूल और इंटर की मार्कशीट लगेगी। वहीं SSC की कोचिंग के लिए भी हाईस्कूल और इंटर के प्रमाण पत्र चाहिए। इन सभी के साथ आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करनी होगी।
पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा। यह सभी दस्तावेजों के साथ में संलग्न होना चाहिए। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली छात्रों को महंगी कोचिंग का विकल्प देना है। KP इंटर कॉलेज में विषय विशेषज्ञों द्वारा नियमित कक्षाएं संचालित की जाती हैं। योजना से जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं 06392485722 या 08687855131 पर संपर्क कर सकते हैं।
Updated on:
22 May 2026 09:18 pm
Published on:
22 May 2026 09:18 pm
