21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रयागराज में हिस्ट्रशीटर की गोली मारकर हत्या, घाट पर कराता था पूजा-पाठ, गुमटी को लेकर हुआ था विवाद

Saksham Panda Murder Prayagraj : प्रयागराज के मुट्ठीगंज में सुबह-सुबह बड़ी वारदात; हिस्ट्रीशीटर और घाट पर पूजा-पाठ कराने वाले सक्षम पंडा की गोली मारकर हत्या। गुमटी विवाद में आरोपी भोले पंजाबी गिरफ्तार।

2 min read
Google source verification
Police

प्रयागराज में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, PC- X

प्रयागराज : प्रयागराज के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के मालवीय नगर में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे हिस्ट्रीशीटर सक्षम पंडा (35 वर्ष) की निर्मम हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पहले फोन पर बुलाकर उससे बातचीत की, फिर घर लौटने पर पीछे से गोली मार दी। सक्षम जब भागा तो उसका पीछा किया और 50 मीटर दूर जाकर ताबड़तोड़ पांच गोलियां दाग दीं।

पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने सक्षम पंडा को फोन कर घर से मात्र 100 मीटर दूर बुलाया और काफी देर तक बातचीत की। बातचीत खत्म होने के बाद सक्षम पंडा घर लौटकर अपनी सीढ़ियों पर खड़ा था। तभी स्कूटी पर सवार दोनों हमलावर वहां पहुंच गए। स्कूटी के पीछे बैठे हमलावर ने तमंचा निकालकर एक गोली सक्षम को मार दी। गोली लगते ही सक्षम गली में भागा, लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा किया। 50 मीटर दूर पहुंचकर हमलावरों ने उसे दूसरी गोली मारी। सक्षम गिर पड़ा तो आरोपियों ने उसके सिर और शरीर पर तीन और गोलियां चला दीं।

गोलियों की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्हें देखते ही दोनों हमलावर स्कूटी पर फरार हो गए। परिजनों ने घायल सक्षम को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है।

पूजा-पाठ वाली गुमटी में लगा दी थी आग

पुलिस ने घटना के कुछ घंटों के अंदर ही भोले पंजाबी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में भोले ने बताया कि बुधवार को सक्षम पंडा ने संगम क्षेत्र में उसकी पूजा-पाठ वाली गुमटी में आग लगा दी थी। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। बदले में उसने सक्षम को फोन कर बुलाया और हत्या कर दी।

सक्षम पंडा मालवीय नगर का निवासी था। वह प्रयागराज के विभिन्न घाटों पर पूजा-पाठ कराने का काम करता था। उसकी मां ने बताया कि बुधवार रात बेटे ने परिवार के साथ खाना खाया और सो गया। गुरुवार सुबह फोन आने के बाद वह घर से निकला। कुछ देर बाद हत्या की खबर मिली।

माघ मेले के दौरान दोनों में हुई थी रंजिश

परिजनों ने बताया कि 12 मार्च 2026 को भी मालवीय नगर में सक्षम पंडा पर फायरिंग की गई थी। उस हमले में सक्षम और उसका दोस्त रवि पांडा घायल हुए थे। इस मामले में भोले पंजाबी और विमल पांडा समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। भोले को बाद में जमानत मिल गई थी। मुट्ठीगंज पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।