प्रयागराज

Gandhi Jayanti: बापू की 150वीं जयंती पर नैनी जेल के 10 कैदियों को मिली आज़ादी

-शासन के मुहर के बाद हुई रिहाई -जेल में अच्छे आचरण को देख जेल प्रशासन ने भेजा था नाम
2 min read
Ten prisoners released from Naini jail on Gandhi Jayanti
Gandhi Jayanti: बापू की 150वीं जयंती पर नैनी जेल के 10 कैदियों को मिली आज़ादी

प्रयागराज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह को देश भर में मनाया गई। इस दौरान प्रयागराज में भी अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमें इलाहाबाद और फूलपुर के सांसद सहित अन्य सामाजिक संगठनों ने हिस्सा लिया। इलाहाबाद के सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी और फूलपुर की सांसद केसरी देवी पटेल ने गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान के लिए लोगों को जागरूक कर गांधी जयंती के कार्यक्रमों में शामिल हुई।

वही महात्मा गांधी की 150वीं जयंती नैनी जेल में बंद 10 कैदियों के लिए बेहद खास रही। जिन्हें लंबे इंतजार के बाद रिहा किया गया। इन कैदियों की जमानत एक स्थानीय संस्था ने ली। जिसके बाद इन्हें जेल से रिहाई दे दी गई। इस दौरान नैनी जेल में जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे। जेल अधीक्षक सहित जेल के कर्मचारियों ने महात्मा गांधी को श्रधांजली अर्पित की ।

जेल अधीक्षक एचबी सिंह ने बताया कि यह 10 बंदी लंबे समय से सजायाफ्ता थे। इन पर लड़ाई चोरी मारपीट जैसे मामले दर्ज थे। उन्होंने कहा कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। साथ ही इन पर गंभीर आरोप नहीं थे। जेल में इनके आचरण को देखते हुए और इनके द्वारा किए गए व्यवहार को ध्यान में रखते हुए जेल प्रशासन ने शासन को इनकी रिहाई के लिए पत्र भेजा था। जिस पर शासन की मुहर लगने के बाद में रिहा किया गया।

जेल अधीक्षक एचबी सिंह के मुताबिक रिहा किए जाने वाले पिंटू उर्फ श्रीकांत पटेल, शालू बाल्मीकि, मोहम्मद शमीम ,बबुआ ,राजू उर्फ आरिफ, जयंत सिंह, सागर बाल्मीकि, नौशाद खान, राजा और मुन्ना यादव शामिल है। इस दौरन इन बंदियों के परिजन भी जेल पंहुचे जिनकी ख़ुशी का ठिकाना नही रहा । इन बंदियों की रिहाई से पूर्व सभी जरुरी कागजात तैयार किये गये और इन्हें आज़ाद किया गया। इस दौरान अधीक्षक सिंह ने इन दस बंदियों को इनके नए जीवन की शुरुवात की शुभकामनायें दी ।

Published on:
02 Oct 2019 05:53 pm
Also Read
View All