प्रयागराज

हाईस्कूल-इंटर बोर्ड परीक्षा में विवरण सुधार की तारीख बढ़ी, अब 31 अक्टूबर तक मिलेगा मौका

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए छात्र विवरण संशोधन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब छात्र और स्कूल 31 अक्टूबर तक अपनी जानकारी में जरूरी सुधार कर सकेंगे। पहले यह समय सीमा 25 अक्टूबर तय की गई थी
less than 1 minute read
UP Board Exam 2026
UP Board Exam 2026(AI Generated Image-Gemini)

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए छात्र विवरण संशोधन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब छात्र और स्कूल 31 अक्टूबर तक अपनी जानकारी में जरूरी सुधार कर सकेंगे। पहले यह समय सीमा 25 अक्टूबर तय की गई थी। लेकिन छात्रों के प्रमाणपत्रों में गलती न हो और अभिभावकों को परेशानी से बचाने के लिए बोर्ड ने यह समय बढ़ाने का फैसला किया है।

प्रधानाचार्य कर सकते हैं छात्रों की जानकारी में सुधार

UP Board Exam 2026 के लिए अब स्कूल के प्रधानाचार्य वेबसाइट पर जाकर छात्रों की जानकारी में सुधार कर सकते हैं। इसमें छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, विषय, वर्ग, लिंग, जाति, फोटो या रोल नंबर जैसी गलतियों को ऑनलाइन ठीक किया जा सकता है।

31 अक्टूबर तक देना होगा आवेदन

लेकिन अगर जन्मतिथि बदलनी है, पूरा नाम सुधारना है या छात्र का विवरण दोबारा जोड़ना है, तो ये काम ऑफलाइन यानी जिले के शिक्षा विभाग कार्यालय में किया जाएगा। स्कूल प्रधानाचार्य को जरूरी कागजों के साथ ऐसे आवेदन 31 अक्टूबर तक जमा करने होंगे। डीआईओएस इन सभी मामलों की जांच करेंगे और अपनी रिपोर्ट के साथ 5 नवंबर तक क्षेत्रीय कार्यालय को भेज देंगे। परिषद ने साफ कहा है कि तय तारीख के बाद किसी को भी सुधार का मौका नहीं मिलेगा।

इसलिए सभी प्रधानाचार्यों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके स्कूल के किसी भी छात्र की जानकारी में कोई गलती न रह जाए। इसके लिए उनसे एक लिखित प्रमाण भी लिया जाएगा। इस फैसले से उन लाखों छात्रों को राहत मिलेगी जो अब तक अपने विवरण में सुधार नहीं कर पाए थे।

Updated on:
26 Oct 2025 09:45 pm
Published on:
26 Oct 2025 09:45 pm
Also Read
View All
Prayagraj Violence: प्रयागराज हिंसा पर भड़के डिप्टी सीएम केशव मौर्य, बोले- छात्रों के भेष में सपा के गुंडों ने की तोड़फोड़, बख्शे नहीं जाएंगे

प्रयागराज: केशव प्रसाद मौर्य बोले- असदुद्दीन ओवैसी भी अखिलेश की तरह देख रहे हैं सपने, कांवर रुट पर नहीं बिकेगा मांस

Latest weather update: 27, 28 और 29 जुलाई को झमाझम बारिश, आकाशीय बिजली का अलर्ट

सावन में महादेव भक्तों को रेलवे का तोहफा, प्रयागराज से ज्योतिर्लिंगों के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें, जानिए डिटेल्स

Allahabad High Court: ‘राम मंदिर में चोरी से भी लोग शर्मिंदा नहीं हुए’, हाई कोर्ट की कड़ी टिप्पणी, भ्रष्टाचारियों को मृत्युदंड तक की बात