पुणे

Pune News: सेक्सटॉर्शन की दिल दहला देने वाली घटना, शख्स को दो महिलाओं ने किया ब्लैकमेल; बच्चे का चेहरा देखने से पहले मौत को लगाया गले

महाराष्ट्र के पुणे के पिंपरी-चिंचवड शहर में सेक्सटॉर्शन की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पिंपरी-चिंचवड शहर में एक शख्स ने दो महिलाओं के ब्लैकमेल करने और उनके उत्पीड़न से परेशान होकर सुसाइड कर लिया हैं। पिछले कुछ दिनों में सेक्सटॉर्शन के मामलों की वजह से कई लोग आत्महत्या कर अपनी जान गंवा चुके हैं।

2 min read
Nov 01, 2022
Sextortion

महाराष्ट्र के पुणे के पिंपरी-चिंचवड शहर में सेक्सटॉर्शन की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पिछले कुछ समय से इंटरनेट पर सेक्सटॉर्शन के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से शातिर महिलाएं लोगों के संपर्क में आती हैं और उनसे अश्लील बातें कर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर देती हैं। पिछले कुछ दिनों में सेक्सटॉर्शन के मामलों की वजह से कई लोग सुसाइड कर चुके हैं। इसी से जुड़ा एक और मामला सामने आया है, जहां पुणे में 34 साल के एक शख्स ने सेक्सटॉर्शन से परेशान होकर सुसाइड कर लिया है।

इस मामले पर पुलिस ने बताया है कि पुणे में 34 साल के एक शख्स ने शनिवार को उस समय सुसाइड कर लिया जब सेक्सटॉर्शन का करने वाली दो महिलाओं ने उसको धमकी देना शुरू किया। आरोपी महिलाओं ने शख्स से पैसे वसूलने के लिए उसकी वाइफ के साथ उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी दी थी। यह भी पढ़े: Maharashtra News: सीएम शिंदे के OSD को मिली जान से मारने की धमकी, नक्सलियों ने भेजी चिठ्ठी

बता दें कि धमकी से परेशान होकर शख्स ने फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक, शख्स एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था और पुणे के पिंपरी-चिंचवड शहर का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक शख्स की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें उसने दावा किया है कि दो महिलाएं उसे बार-बार फोन कर पैसों की डिमांड कर रही थीं। शख्स अपने घर में अकेला था, उसने 29 अक्टूबर की दोपहर को फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया। मामले पर वाकड़ पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक सत्यवान माने ने बताया है कि पिछले साल शख्स की शादी हुई थी। महिलाओं ने पीड़ित पर पैसे और सोने के जेवर देने का दबाव बनाया।

घटना के बाद से बंद है फोन: बता दें कि ऐसे न करने पर महिलाओं ने उसे उसकी वाइफ की प्राइवेट फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि शख्स की वाइफ प्रेग्नेंट है और मुंबई में रहती है। इस घटना के बाद आरोपी महिलाओं ने मोबाइल नंबर बंद कर दिया है। पुलिस तकनीकी टीम उनके अंतिम स्थान का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वाकड़ थाने में दो महिलाओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत केस दर्ज किया गया है।

Published on:
01 Nov 2022 03:54 pm
Also Read
View All
महाराष्ट्र में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का बड़ा खुलासा, पूर्व IMA अध्यक्ष भेजे गए जेल, अदालत में नहीं मिली राहत

‘तुरंत मंत्री पद से हटाया जाए’, महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के AIMIM पर बैन लगाने वाले बयान पर भड़के नेता वारिस पठान

पिस्टल दिखाकर दी धमकी, पुणे में शरद पवार गुट के प्रवक्ता पर स्याही हमला, कीर्तनकार संग्राम भंडारे ने ली जिम्मेदारी

‘निदा खान दोषी नहीं सिर्फ आरोपी, मदद मांगती तो मैं भी करता’, नासिक ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ मामले में बोले MIM नेता इम्तियाज जलील

Bengal elections: संजय राउत ने डोनाल्ड ट्रंप को लिखा पत्र, PM मोदी को दी गई बधाई पर उठाए सवाल; चुनाव आयोग को भी घेरा