11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘तुरंत मंत्री पद से हटाया जाए’, महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के AIMIM पर बैन लगाने वाले बयान पर भड़के नेता वारिस पठान

Nitesh Rane vs AIMIM: महाराष्ट्र में नितेश राणे के विवादित बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। AIMIM नेता वारिस पठान ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री से नितेश राणे को मंत्री पद से हटाने की मांग की है।

2 min read
Google source verification

पुणे

image

Harshita Saini

May 11, 2026

Waris Pathan attack on Nitesh Rane

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के AIMIM पर बैन लगाने वाले बयान पर वारिस पठान की प्रतिक्रिया ( Photo-IANS)

Waris Pathan attack on Nitesh Rane: महाराष्ट्र में मंत्री नितेश राणे के बयान से सियासी माहौल गरमा गया है। उन्होंने हाल ही में AIMIM और असदुद्दीन ओवैसी पर विवादित बयान दिया था और AIMIM पर बैन लगाने की बात कही थी। इसी बयान पर AIMIM नेता वारिस पठान का बयान सामने आया है। उन्होंने नितेश राणे पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ये होते कौन हैं बोलने वाले? साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से नितेश को मंत्री पद से हटाने की मांग की है।

वारिस पठान ने जताया कड़ा विरोध

वारिस पठान ने नितेश राणे के बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि किसी पांच बार के सांसद और उनकी पार्टी के खिलाफ इस तरह की भाषा इस्तेमाल करना गलत है। उन्होंने कहा कि ये बोलने वाले होते कौन हैं? हमारी मुख्यमंत्री से मांग है कि उन्हें तुरंत मंत्री पद से हटाया जाए। ऐसा व्यक्ति मंत्री बनने के लायक नहीं है। पठान ने कहा कि इस तरह के बयान समाज में तनाव बढ़ाते हैं और लोगों के बीच नफरत फैलाने का काम करते हैं।

पहले अपनी शाखाओं पर लगाओ बैन

वारिस पठान ने नितेश राणे पर निशाना साधते हुए कहा, 'पहले अपनी शाखाओं पर रोक लगाओ जो हर दिन नफरत फैलाने और माहौल खराब करने का काम कर रही हैं। उन पर तो बैन नहीं लगाते आप।' आगे उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को इस बात को संज्ञान में लेना चाहिए और कड़क कार्रवाई की जानी चाहिए और अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि मंत्री पद से भी निकाल देना चाहिए। साथ ही वारिस पठान ने कहा कि उन्हें अपना मानसिक इलाज करवाना चाहिए। उनका मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। मैं उन्हें किसी अच्छे मानसिक अस्पताल ले जाकर उनका इलाज करवाना चाहता हूं।

नितेश राणे का विवादित बयान

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने AIMIM और उसके प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा हमला बोलते हुए पार्टी को आतंकी संगठन बताया था। साथ ही उन्होंने ओवैसी और ओसामा बिन लादेन की तुलना करते हुए कहा कि ओवैसी और ओसामा बिन लादेन में कोई फर्क नहीं है। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर प्रतिबंध लगाया गया था, उसी तरह AIMIM पर भी बैन लगना चाहिए। राणे के इस बयान के बाद राजनीति में हलचल तेज हो गई है और विपक्षी नेताओं ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है।