
पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन। (फोटो- आधिकारिक वेबसाइट- palacesonwheels.com)
दिल्ली से राजस्थान की धरती पर चलने वाली लग्जरी ट्रेन 'पैलेस ऑन व्हील्स' अब गर्मी के मौसम में भी चलेगी। 45 साल के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है, जब मई में यह ट्रेन चलाई जा रही है। आमतौर पर गर्मी के कारण सितंबर से अप्रैल तक ही इसका संचालन होता था, लेकिन इस बार भारी मांग के चलते नियम बदला गया है।
एक बड़ी सरकारी बैंक ने पूरी ट्रेन को चार्टर करके बुक कर लिया है। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुंदरशन ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मई में ट्रेन चलाने की मांग काफी ज्यादा थी, इसलिए यह फैसला लिया गया।
ट्रेन 20 मई से 25 मई तक छह दिन का खास सफर करेगी। दिल्ली में सफदरजंग स्टेशन से रवाना होकर यह लगभग 2610 किलोमीटर का सफर तय करेगी। रास्ते में जयपुर के पास दुरगा पुरा, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जैसलमेर, बीकानेर और फुलेरा जैसे स्टेशन भी पड़ेंगे।
ट्रेन नंबर 00290 बनकर यह भारत गौरव ट्रेन पॉलिसी के तहत चलेगी। इसमें 22 कोच होंगे, जिनमें राजसी सैलून कोच, रेस्टोरेंट-कम-बार, किचन, स्टाफ और स्पा कार भी शामिल हैं। हर कोच को राजस्थान के पुराने रियासतों के नाम पर रखा गया है- जैसे अलवर, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, जैसलमेर आदि।
राजस्थान में मई का मौसम आम लोगों के लिए आसान नहीं होता। तापमान 42 डिग्री से ऊपर चला जाता है और पर्यटक भी कम हो जाते हैं। यही वजह थी कि पिछले 45 साल से ट्रेन मई में नहीं चलाई जाती थी। लेकिन अब लग्जरी टूरिज्म की मांग बढ़ रही है और लोग गर्मी में भी आरामदायक सफर चुनने को तैयार हैं।
1982 के 26 जनवरी को शुरू हुई यह ट्रेन भारत की पहली लग्जरी हेरिटेज ट्रेन मानी जाती है। राजस्थान टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (RTDC) और भारतीय रेलवे की साझेदारी से चलने वाली यह ट्रेन दुनिया भर में मशहूर है।
इसमें राजसी ठाठ-बाट, शानदार खाना और राजस्थानी संस्कृति का पूरा एहसास मिलता है। यह सफर सिर्फ यात्रा नहीं, बल्कि राजसी अतीत में सैर जैसा है। जो लोग एक बार इसमें सफर करते हैं, वे दोबारा आने का प्लान जरूर बनाते हैं।
खास बात यह है कि ट्रेन में छह WPCT-1 सैलून, सात WPCT-2 सैलून, एक सुपर डीलक्स सैलून और दो रेस्टोरेंट कोच हैं। स्टाफ की पूरी टीम यात्री की हर जरूरत का ध्यान रखेगी। स्पा कार में आराम भी मिलेगा। इस बार बैंक के कर्मचारियों या मेहमानों के लिए यह पूरा सफर खास होगा।
Published on:
10 May 2026 10:59 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
