10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हैदराबाद में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, तेलंगाना के विकास के लिए CM रेवंत रेड्डी से की यह अपील

Cooperation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में 9,400 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करते हुए सीएम रेवंत रेड्डी को साथ मिलकर काम करने का न्योता दिया। पीएम ने कहा कि राज्यों की प्रगति में ही देश की प्रगति निहित है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MI Zahir

May 10, 2026

PM modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी । ( फोटो: ANI)

Infrastructure: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आज राजनीति के बजाय इन्फ्रास्ट्रक्चर और विकास की चर्चाओं ने सुर्खियां बटोरीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लिए 9,400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान एक मंच पर साथ मौजूद तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से पीएम मोदी ने बेहद सकारात्मक अंदाज में बात की। पीएम ने कहा कि 'देश तभी विकसित होगा जब राज्य विकसित होंगे,' और उन्होंने सीएम रेवंत रेड्डी को राज्य के विकास को गति देने के लिए केंद्र के साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया।

केंद्र सरकार राज्य के विकास में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करेगी

पीएम मोदी ने इस दौरान पुरानी यादों को ताजा करते हुए साफ किया कि केंद्र सरकार राज्य के विकास में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करेगी। उन्होंने सीएम रेवंत रेड्डी से मुस्कुराते हुए कहा, 'अच्छा है, मेरे से जुड़ो,' जिसे वहां मौजूद समर्थकों ने काफी सराहा। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी अपने संबोधन में राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार कर राज्य के विकास के लिए मोदी सरकार से सहयोग की उम्मीद जताई। उन्होंने याद दिलाया कि कैसे अतीत में केंद्र ने राज्यों की मदद की है, जिस पर पीएम ने आश्वासन दिया कि तेलंगाना को उनकी सरकार पूरा समर्थन देगी।

जनता इसे राज्य के रुके हुए प्रोजेक्ट्स के लिए एक शुभ संकेत मान रही है

इस मुलाकात को तेलंगाना की राजनीति में एक नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है। विपक्षी दलों में इस 'विकास केंद्रित' मुलाकात को लेकर चर्चाएं तेज हैं, जबकि आम जनता इसे राज्य के रुके हुए प्रोजेक्ट्स के लिए एक शुभ संकेत मान रही है। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि क्या केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच इस नई तालमेल से तेलंगाना के लंबित प्रोजेक्ट्स पर कितनी जल्दी काम शुरू होता है। आने वाले दिनों में दोनों सरकारों के बीच की इस 'कोऑपरेशन' की जमीनी हकीकत का पता चलेगा।

यह 'डवलपमेंट डिप्लोमेसी' केवल तेलंगाना तक सीमित नहीं

बहरहाल,राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पीएम मोदी की यह 'डवलपमेंट डिप्लोमेसी' केवल तेलंगाना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दक्षिण भारत में बीजेपी की पैठ को मजबूत करने का एक बड़ा हिस्सा है, जहां विकास को एजेंडा बनाकर सहयोग का हाथ बढ़ाया जा रहा है।