
TMC से निलंबित रिजू दत्ता (Photo Credit-'X')
Riju Dutta on Ajay Pal Sharma: तृणमूल कांग्रेस (TMC) से निलंबित होने के बाद रिजू दत्ता ने IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा को लेकर दिए अपने बयान पर बिना शर्त माफी मांगी है। इसको लेकर उन्होंने कहा है कि उनको लेकर जो कुछ भी कहा था, वह उनकी व्यक्तिगत राय नहीं थी। यह बयान पार्टी लाइन के तहत दिया गया था।
उन्होंने सोशल मीडिया 'एक्स' पोस्ट में कहा, 'मैं तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता के रूप में IPS अजय पाल शर्मा के बारे में एक वीडियो बनाया था। अब मेरी पार्टी ने मुझे सच बोलने के कारण निलंबित कर दिया है। वह क्लिप वायरल हो चुकी है और भाजपा का पूरा आक्रोश व्यक्तिगत रूप से मुझ पर आ रहा है। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि मैंने वह वीडियो तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में, तृणमूल मुख्यालय से, पार्टी लाइन का पालन करते हुए बनाया था। वह वीडियो तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स से भी जारी किया गया था। यह कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं थी।'
इसी 'X' पोस्ट में आगे कहा, 'फिर भी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं और मेरे कानूनी सलाहकार की सलाह पर मैं IPS अजय पाल शर्मा से अपनी टिप्पणियों के लिए बिना शर्त माफी मांगता हूं। भले ही वह व्यक्तिगत नहीं थीं। मैं अब एक सामान्य व्यक्ति हूं, जो अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण जीवन जीने और अपनी आजीविका जारी रखने की आशा करता है। मुझे उम्मीद है कि यह मामला अब स्थायी रूप से समाप्त हो जाएगा।'
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान दक्षिण 24 परगना जिले की फलता विधानसभा सीट पर माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ था। चुनाव आयोग ने यहां IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा को पुलिस ऑब्जर्वर के तौर पर तैनात किया था। ड्यूटी के दौरान अजय पाल शर्मा TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के आवास पहुंचे और कानून-व्यवस्था को लेकर कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा कि किसी भी तरह की हिंसा या गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसके बाद TMC प्रवक्ता रिजू दत्ता ने एक वीडियो जारी कर बिना नाम लिए अजय पाल शर्मा पर निशाना साधा था। वीडियो में उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा था, 'हमारी नजर आप पर है। 4 मई के बाद बीजेपी नेता भी आपको नहीं बचा पाएंगे, हम आपको यूपी से बंगाल ले आएंगे।' इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में विवाद तेज हो गया था। अब रिजू दत्ता के माफी मांगने और पार्टी से निलंबन की कार्रवाई के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
Published on:
10 May 2026 09:07 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
