10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘केजरीवाल बौखला गए हैं’, PM की तुलना ‘औरंगजेब’ से करने पर BJP का पलटवार

BJP vs AAP: ईडी की छापेमारी के बाद अरविंद केजरीवाल के पीएम मोदी की तुलना औरंगजेब से करने पर सियासी घमासान छिड़ गया है। भाजपा ने इसे भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाने की कोशिश बताया है।

2 min read
Google source verification
aap kejriwal compares pm modi to aurangzeb

PHOTO ANI

BJP vs AAP: पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के बाद दिल्ली और पंजाब की सियासत में उबाल आ गया है। आम आदमी पार्टी AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए उनकी तुलना मुगल शासक औरंगजेब से कर दी। केजरीवाल के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने भी जोरदार पलटवार किया है। भाजपा नेताओं ने केजरीवाल पर ही पंजाब में 'औरंगजेबी शासन' चलाने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।

औरंगजेब से की पीएम की तुलना

शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल चुनाव खत्म होते ही पंजाब में जांच एजेंसियों का दुरुपयोग शुरू हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री पंजाब के लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा, मोदी जी पंजाब में औरंगजेब की तरह व्यवहार कर रहे हैं, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि पंजाब ने पहले भी औरंगजेब को करारा जवाब दिया था। 2027 के चुनाव में जनता इसका बदला लेगी।

'भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाने की कोशिश'

केजरीवाल के बयान पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पंजाब में बड़े स्तर पर उगाही का खेल चल रहा है। जांच की आंच खुद तक आती देख केजरीवाल बौखला गए हैं। वहीं, भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि वास्तव में केजरीवाल ही पंजाब में औरंगजेब की तरह काम कर रहे हैं और विपक्षी नेताओं को फर्जी मुकदमों में फंसा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री किरेण रिजीजू ने भी कहा कि केजरीवाल ने राजनीति के स्तर को गिरा दिया है और अब उनका अध्याय समाप्त होने वाला है।

संजय और आतिशी ने भी बोला हमला

आप नेता संजय सिंह, आतिशी आदि ने भी प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पहले अशोक मित्तल के यहां छापामारी हुई, अगले दिन उनको भाजपा में शामिल करवा लिया। संजीव अरोड़ा भाजपा में शामिल नहीं हुए तो उनके यहां फिर से छापामारी करवा दी गई है।

राघव चड्ढा के निशाने पर 'आप' सरकार

कभी 'आप' के दिग्गज नेता रहे राघव चड्ढा ने भी अपनी पूर्व पार्टी को घेरा। उन्होंने कहा कि पंजाब को 'रंगला पंजाब' बनाने का वादा करने वालों ने उसे 'कांगला पंजाब' बना दिया है। संजीव अरोड़ा के यहां छापेमारी में 100 करोड़ के गबन की खबरों पर उन्होंने कहा कि यह जनता के भरोसे के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने दावा किया कि जब उन्होंने पार्टी के भीतर ये मुद्दे उठाए, तो उन्हें चुप करा दिया गया। राघव ने कहा आप ने पंजाब की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग