15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra News: सीएम शिंदे के OSD को मिली जान से मारने की धमकी, नक्सलियों ने भेजी चिठ्ठी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ओएसडी डॉक्टर राहुल गेठे को नक्सली संगठन ने जान से मारने की धमकी दी हैं। नक्सली संगठन ने उन्हें धमकी से भरा पत्र भेजा है। उनके पास नक्सली जिले गढ़चिरौली में विकास कार्यो की गति बढ़ाने का जिम्मा है। नक्सलियों ने अपनी चिठ्ठी में कहा है कि उसकी (डॉक्टर) मौत का एलान हो चुका है।

2 min read
Google source verification
cm_shinde_threat_call_1.jpg

CM Eknath Shinde

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ओएसडी डॉक्टर राहुल गेठे को नक्सली संगठन ने जान से मारने की धमकी दी हैं। कुछ दिनों पहले नक्सलियों ने सीएम एकनाथ शिंदे को भी जान से मारने की धमकी दी थी। नक्सलियों ने डॉक्टर राहुल गेठे के घर पर लाल स्याही से लिखकर धमकी से भरी चिठ्ठी भेजी है। डॉक्टर राहुल पिछले 5 सालों से सीएम शिंदे के ओएसडी हैं। जब सीएम शिंदे गढ़चिरौली जिले के गार्जियन मिनिस्टर थे, तब डॉक्टर राहुल ने वहां कई विकास के काम करवाए थे।

जब एकनाथ शिंदे सीएम बने तो उन्होंने नक्सली जिले गढ़चिरौली में विकास के कामों में और गति बढ़ा दी। इन कामों को पूरा करवाने की पूरी जिम्मेदारी डॉक्टर राहुल गेठे को दी गई है। वहीं नक्सली संगठन नहीं चाहते कि गढ़चिरौली के गांव-गांव तक बिजली, पानी, सड़कें, स्कूल, मेडिकल हेल्थ सेंटर वगैरह बनाया जाए। इसलिए नक्सलियों ने डॉक्टर राहुल को जान से मारने की धमकी दी है। यह भी पढ़े: महाराष्ट्र के इस गांव के हर घर के मुख्य द्वार पर नहीं लगाए जाते ताले, जानें इसके पीछे की रोचक कहानी

बता दें कि नक्सलियों ने लेटर में लिखा है कि सीएम शिंदे का ॲाफिसर डॅाक्टर राहुल गेठे बहुत उड़ रहा है और गढ़चिरौली में हमारा काफी नुकसान कर रहा है। हम हमारे भाईयों का जल्द ही बदला लेने वाले हैं। उसकी (डॉक्टर) मौत का एलान हो चुका है। राज्य सरकार को उसकी जितनी जवाबदारी लेना है वो ले। इस लेटर के नीचे सीपीई कमेटी भामरागड/एटापल्ली का नाम है।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस लेटर को राज्य सरकार और पुलिस गंभीरता से ले रही है। राहुल गेठे को सरकार सुरक्षा तो देगी ही, उनके घर पर भी कड़ी सुरक्षा रखी जाएगी। राहुल गेठे को इससे पहले भी धमकी भरे खत नक्सलियों द्वारा मिले हैं, लेकिन ये पहली बार है जब उन्हें जान से मारने कि चेतावनी वाला लेटर मिला है।