
आलिम हकीम (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम के aalimhakim अकाउंट द्वारा)
Aalim Hakim instagram post: बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हमेंशा चमक-दमक के पीछे छुपे उन लोगों की बात नहीं होती, जो किसी स्टार को स्टार बनाने में अपनी रात और दिन खपा देते हैं, लेकिन इस बार फेमस सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल और सीधे शब्दों वाली पोस्ट साझा करके उस चर्चा को बढ़ाया है, जो शायद बहुत पहले होनी चाहिए थी।
आलिम हकीम बॉलीवुड के सबसे फेमस सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट्स में से एक हैं, जो अपने यूनिक और ट्रेंडी हेयर लुक्स के लिए जाने जाते हैं और वो दिग्गज हेयरस्टाइलिस्ट हकीम कैरनवी के बेटे हैं और सालों से फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों के साथ काम कर रहे हैं। आलिम ने सलमान खान, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, ऋतिक रोशन, राजकुमार राव और महेंद्र सिंह धोनी जैसे कई बड़े स्टार्स के हेयरस्टाइल हैं। दरअसल, फिल्मों, फोटोशूट, Ads और रेड कार्पेट इवेंट्स में स्टार्स के लुक को खास बनाया है।
आज यानी 15 मई 2026 को आलिम हकीम ने अपने एक पोस्ट में लिखा, "स्टार के पीछे के आर्टिस्ट्स की इज्जत करें। हेयरड्रेसर, मेकअप आर्टिस्ट, स्टाइलिस्ट, असिस्टेंट, क्रू मेंबर्स प्लीज उन्हें 'सिर्फ स्टाफ' ना कहें।" साथ ही, आलिम ने ये भी बताया कि ये लोग सुर्योदय से पहले घरों से निकलते हैं, घंटों खड़े रहते हैं और त्योहार, परिवार, नींद जैसी चीजें छोड़ देते हैं ताकि स्टार्स सबसे बेहतरीन दिख सकें।
इतना ही नहीं, उनके इस बयान में साफ तौर पर इंडस्ट्री में क्रू मेंबर्स के साथ हो रहे गलत व्यवहार की भी निंदा की गई है। आलिम ने आगे कहा, "मैनेजर्स को लोगों से बुरे तरीके से बात करते, उन्हें नीचा दिखाते या बेइज्जत करते देखना दिल तोड़ने वाला है, क्योंकि हम अब ऐसे एक्टर्स संग काम नहीं करेंगे, जो नीचा दिखानें का काम करते है।" उन्होंने इसे स्टार्स के लिए भी लॉस बताया क्योंकि कई बार स्टार्स को पता ही नहीं चलता कि उनकी टीम के व्यवहार से उनकी इमेज और रेप्युटेशन पर कितना बुरा असर पड़ता है।
यहां तक कि आलिम और उनकी टीम ने एक ठोस कदम उठाते हुए घोषणा की है कि वे उन एक्टर्स के साथ काम नहीं करेंगे जिनकी टीम क्रिएटिव प्रोफेशनल्स या क्रू मेंबर्स के साथ बुरा व्यवहार करती है। बता दें, इस पोस्ट को बॉलीवुड के बड़े नामों से सपोर्ट मिला और एक्टर राजकुमार राव ने कमेंट किया, "बिल्कुल सर। सम्मान और बराबरी दो सबसे जरूरी चीजें हैं।" तो वहीं फराह खान ने भी आलिम के नोट की तारीफ की।
Published on:
15 May 2026 04:16 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
