15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pati Patni Aur Wo Do: बॉलीवुड अभिनेत्रियों पर भारी पड़ी पंजाबी एक्ट्रेस वामिका गब्बी, नैया पार लगाने अकेले निकल पड़े आयुष्मान खुराना

Pati Patni Aur Wo Do Movie Review: आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में वामिका गब्बी और आयुष्मान खुराना ही मेन सेंटर रोल में नजर आ रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Pati Patni Aur Wo Do Movie Review

Pati Patni Aur Wo Do Movie Review (सोर्स- एक्स)

Pati Patni Aur Wo Do Movie Review: आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'पति, पत्नी और वो दो' ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म एक फैमिली कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है जिसमें एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का चक्कर दिखाया गया है। पत्नी का अपने पति पर शक और उसके आगे उलझती जा रही कहानी, बस यही है इस फिल्म का लेखा-जोखा। हालांकि यहां हम बात करते हैं फिल्म के दो ऐसे स्टार्स की जो पूरी तरह फिल्म में छा जाते हैं।

सारा-रकुल प्रीत पर भारी पड़ी वामिका गब्बी (Pati Patni Aur Wo Do Movie Review)

फिल्म में तीन-तीन अभिनेत्रियां नजर आती हैं और तीनों को ही एक दम बराबर का स्क्रीन टाइम मिला है। तीनों के पास अपनी एक्टिंग के दम पर वाह-वाही लूटने का मौका था। हालांकि इस काम में वामिका गब्बी पूरी तरह से बाजी मारते हुए नजर आती है। जी हां, वामिका पूरी तरह से सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह पर भारी पड़ते हुए नजर आती हैं। उन्होंने आयुष्मान की पत्नी अपर्णा का किरदार निभाया है।

आयुष्मान खुराना की एक्टिंग में दिखा दम

फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' में आयुष्मान खुराना पूरी तरह से फिल्म को अपने कंधों पर लेकर चलते हैं। अभिनेता एक बार फिर अपने पुराने चिर-परिचित अंदाज में कॉमेडी करते हुए नजर आते हैं। पहले सीन से लेकर आखिरी सीन तक, एक्टर के पास भर-भर के पंच लाइन्स हैं और वो उसमें अपनी पूरी कोशिश भी कर रहे हैं।

कैसी है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी शुरू होती है प्रजापति पांडे की एंट्री से, जो कि प्रयागराज वन विभाग का अफसर है। जंगल से टाइगर भाग कर रिहायशी इलाके में आ जाता है जिसे रेस्क्यू करते हुए आयुष्मान की एंट्री होती है। उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं वामिका गब्बी जो फिल्म में जर्नलिस्ट के तौर पर सवाल करते हुए नजर आती हैं। वहीं प्रजापति की दोस्त डॉ नीलोफर खान उर्फ रकुल प्रीत सिंह भी वन विभाग की टीम के साथ ही काम करती हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग