15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूजा बेदी ने मुस्लिम पति को लेकर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों 2 बच्चों के बाद भी लिया तलाक?

Pooja Bedi On Divorce: मशहूर अभिनेत्री पूजा बेदी ने अपनी शादी और तलाक को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि क्यों उन्होंने करियर के पीक पर बॉलीवुड छोड़ा और आज उनके अपने पूर्व पति फरहान फर्नीचरवाला और उनकी दूसरी पत्नी लैला के साथ कैसे रिश्ते हैं। जानिए पूजा बेदी की इस दिलचस्प मॉडर्न फैमिली की कहानी।

3 min read
Google source verification
Pooja Bedi big revealed Hindu Muslim marriage and divorce reason why left bollywood said no regret

पूजा बेदी ने अपने तलाक पर की बात (Photo Source- Actress Instagram)

Pooja Bedi on Hindu Muslim marriage: 90 के दशक की मशहूर फिल्म अभिनेत्रियों की जब-जब बात आती है तो उसमें 'जो जीता वही सिकंदर' से रातों-रात सुपरस्टार बनीं पूजा बेदी का नाम भी शामिल होता है। उनकी खूबसूरती के लोग दीवाने थे, वह अपने करियर के पीक पर थी, लेकिन उन्होंने वो काम कर दिया, जिससे हर कोई हैरान रह गया था। पूजा बेदी ने बेहद कम उम्र में शादी कर ली और बॉलीवुड छोड़कर सबको चौंका दिया।

शादी के बाद सब अच्छा चल रहा था लेकिन अचानक उनके रिश्ते में खटास आ गई और दोनों अलग हो गए। कह सकते हैं कि पूजा की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। अब अपने मुस्लिम एक्स हसबैंड फरहान फर्नीचरवाला को लेकर पूजा ने कई खुलासे किए हैं। साथ ही उन्होंने बदलते सामाजिक माहौल पर भी चुप्पी तोड़ी है।

पूजा बेदी ने तलाक पर दिया बयान (Pooja Bedi Farhan Furniturewalla divorce)

जोस अल्लुकास से बातचीत से पूजा बेदी ने खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी शादी जो 1994 में एक मुस्लिम व्यक्ति (फरहान) से की थी उसे लेकर बयान दिया। उन्होंने उस दौर को याद करते हुए कहा कि तब आज जैसा हंगामा या 'हिंदू-मुस्लिम' वाली भावना नहीं थी। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा, "आज जो माहौल है, वह देखना दुखद है। जब मैं बड़ी हो रही थी, तब देश सही मायनों में सेक्युलर था और वहां लोकतंत्र की सच्ची झलक दिखती थी।" उन्होंने यह भी शेयर किया कि उनके ससुराल वाले काफी पारंपरिक थे, जिसकी वजह से उन्हें लगा कि शादी के बाद एक्टिंग जारी रखना शायद उन्हें असहज कर देगा।

पूजा बेदी को नहीं शादी टूटने का मलाल (Pooja Bedi on Hindu Muslim marriage)

फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद पूजा के पास फिल्मों की लाइन लगी थी, लेकिन उन्होंने कई फिल्मों की साइनिंग फीस लौटा दी। उन्होंने बताया, "मैंने सोचा कि अगर मैं पत्नी और बहू बनने जा रही हूं, तो मुझे अपना 100 फीसदी देना चाहिए। उस वक्त शादीशुदा हीरोइनों का करियर खत्म मान लिया जाता था, इसलिए मैंने अपनी मर्जी से घर बसाने का फैसला किया।"

पूजा बेदी ने बताया तलाक का कारण (Pooja Bedi Revealed Divorce Reason)

पूजा और फरहान की शादी 12 साल तक चली। जब उनका तलाक हुआ, तब उनकी बेटी अलाया 5 साल की और बेटा सिर्फ 2 साल का था। तलाक की वजह बताते हुए पूजा ने बहुत ही व्यावहारिक बात कही। उन्होंने कहा, "मैं उन 12 सालों के लिए आभारी हूं, लेकिन सिर्फ इसलिए कि वो साल अच्छे बीते, इसका मतलब यह नहीं था कि मैं आने वाले 50 साल एक खराब रिश्ते में बिता दूं। जब मुझे लगा कि चीजें अब ठीक नहीं हो सकतीं, तब मैंने अपनी खुशी के लिए अलग होने का फैसला किया। अलग होना जिंदगी की शुरूआ है।"

पूर्व पति और उनकी पत्नी के साथ खास बॉन्डिंग

पूजा बेदी के तलाक की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने इसे कड़वाहट में नहीं बदला। आज भी फरहान उनके सबसे अच्छे दोस्त हैं। पूजा ने बताया कि उनका रिश्ता उनके माता-पिता (कबीर बेदी और प्रोतिमा बेदी) जैसा है, जो अलग होने के बाद भी हमेशा दोस्त रहे। दिलचस्प बात यह है कि पूजा का फरहान की मौजूदा पत्नी 'लैला' के साथ भी बहुत गहरा रिश्ता है। पूजा ने बताया, "लैला मेरी बचपन की दोस्त हैं। मेरा और फरहान का परिवार अब और बड़ा हो गया है। मेरे बच्चे लैला और उनके बेटे को अपने परिवार का अटूट हिस्सा मानते हैं।"

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग