15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो महीने पहले एक बेटी के पिता बादशाह ने सच में रचाई दूसरी शादी? अब पत्नी ईशा रिखी ने दिया सबसे बड़ा सबूत!

Badshah Second Marriage With Isha Rikhi: मशहूर रैपर बादशाह की दूसरी शादी की खबरों ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। ईशा रिखी की नई तस्वीरों ने इस खबरों को फिर हवा दे दी है।

2 min read
Google source verification
Badshah Second Marriage With Isha Rikhi

Badshah Second Marriage With Isha Rikhi (सोर्स- एक्स)

Badshah Second Marriage With Isha Rikhi: मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। पिछले कुछ महीनों से उनकी कथित दूसरी शादी की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं, लेकिन अब उनकी गर्लफ्रेंड बताई जा रहीं ईशा रिखी की नई तस्वीरों ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है। ईशा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वो गले में मंगलसूत्र पहने नजर आईं। बस फिर क्या था, फैंस ने मान लिया कि दोनों ने चुपचाप शादी रचा ली है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

दो महीने पहले वायरल हुई थी तस्वीरें (Badshah Second Marriage With Isha Rikhi)

दो महीने पहले भी रैपर की शादी की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई थीं। उन फोटोज में बादशाह शेरवानी पहने नजर आए थे, जबकि ईशा दुल्हन के अवतार में दिखाई दी थीं। हालांकि उस समय दोनों में से किसी ने भी शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था। दिलचस्प बात ये रही कि वायरल तस्वीरें ईशा की मां के सोशल मीडिया अकाउंट से सामने आई थीं, जिसके बाद फैंस के बीच हलचल मच गई थी।

ईशा रिखी ने नई फोटोज कीं शेयर

अब एक बार फिर ईशा की नई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है। ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहीं ईशा ने डायमंड पेंडेंट वाला मंगलसूत्र पहन रखा था। फैंस का कहना है कि ये किसी आम ज्वेलरी फोटोशूट का हिस्सा नहीं बल्कि उनकी शादी का संकेत है। कई लोग ये भी पूछ रहे हैं कि अगर दोनों शादीशुदा हैं तो आखिर अब तक उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक क्यों नहीं किया।

2012 में बादशाह की पहली शादी

रैपर बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए हैं और आज वो देश के सबसे लोकप्रिय रैपर्स में गिने जाते हैं। लेकिन उनकी निजी जिंदगी हमेशा चर्चा का विषय रही है। इससे पहले उनकी शादी जैस्मिन मसीह से हुई थी। दोनों ने साल 2012 में शादी की थी लेकिन कुछ साल बाद रिश्ते में दूरियां आ गईं। आखिरकार 2020 में दोनों का तलाक हो गया। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम जेसेमी मसीह सिंह है।

हानिया आमिर के साथ भी जुड़ा नाम

बादशाह का नाम बीच में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के साथ भी जोड़ा गया था। सोशल मीडिया पर दोनों की दोस्ती काफी चर्चा में रही, लेकिन दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताया। वहीं अब ईशा रिखी के साथ उनकी शादी की खबरें लगातार जोर पकड़ रही हैं।

हालांकि अभी तक बादशाह और ईशा की तरफ से शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि बिना आग के धुआं नहीं उठता। अब हर किसी को इंतजार है कि आखिर कब ये कपल अपनी शादी को लेकर खुलकर सामने आएगा।