
Netflix Top 10 Trending Movies In India (सोर्स- एक्स)
Netflix Top 10 Trending Movies In India: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आए दिन ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में बदलाव देखने को मिलता है। अब प्लेटफॉर्म पर इन दिनों कौन-कौन सी फिल्में टॉप 10 में अपनी जगह बनाए हुए हैं, चलिए जानते हैं।
सबसे पहले बात करें नंबर 10 की तो यहां पर थिएटर्स में कुछ समय पहले रिलीज हुई फिल्म 'दो दीवाने सहर में' है। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर नजर आ रही हैं। सिनेमाघरों में तो फिल्म को ऑडियंस ने सिरे से नकार दिया था लेकिन ओटीटी पर फिल्म को पंसद किया जा रहा है।
रणवीर सिंह स्टारर आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' (Part 1), जो भारत में 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी, वो इस लिस्ट में रिलीज के 6 महीने बाद भी नंबर 9 पर ट्रेंड कर रही हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है फिल्म का दूसरा पार्ट धुरंधर 2, जो थिएटर्स में करीब 1800 करोड़ की कमाई कर चुका है।
नंबर 8 पर मलयालम फिल्म ‘ओरु दुरूहा साहचर्यथिल’ इस वक्त ट्रेंड कर रही है। ‘ओरु दुरूहा साहचर्यथिल’ एक दमदार मलयालम थ्रिलर फिल्म है, जो वायनाड की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म की कहानी एक सरकारी स्वास्थ्य कर्मचारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी शांत जिंदगी तब बदल जाती है जब एक हथियारबंद भगोड़ा उसके घर में शरण मांगता है।
इमोशन, सस्पेंस और सर्वाइवल ड्रामा से भरी इस फिल्म में कुंचाको बोबन, चिदंबरम और साजिन गोपू अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन रतीश बालकृष्णन पोडुवाल ने किया है, जो अपनी अलग तरह की कहानी कहने के लिए जाने जाते हैं।
‘यूथ’ 2026 की तमिल भाषा की कमिंग-ऑफ-एज रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन और मुख्य भूमिका केन करुणास ने निभाई है। फिल्म एक किशोर लड़के की कहानी दिखाती है, जो स्कूल लाइफ, दोस्ती, प्यार और टीनएज की उलझनों के बीच अपनी पहचान तलाशने की कोशिश करता है।
हल्के-फुल्के रोमांस और युवा भावनाओं से भरी इस फिल्म को 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसके बाद यह 16 अप्रैल 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। तमिल यूथ ऑडियंस के बीच फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये फिल्म नंबर 7 पर ट्रेंड कर रही है।
‘राकासा’ 2026 की तेलुगु हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जो 1 मई 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म में संगीत शोभन और नयन सारिका लीड रोल में नजर आए हैं। कहानी एक ऐसे युवक की है, जो अमेरिका से लौटने के बाद गलती से एक प्राचीन खतरनाक शक्ति को जगा देता है, जिसके बाद उसकी जिंदगी में डर और कॉमेडी से भरी घटनाएं शुरू हो जाती हैं।
हॉरर और हास्य के शानदार मिश्रण वाली इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और यह नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 लिस्ट में भी जगह बना चुकी है। ये फिल्म नंबर 6 पर ट्रेंड कर रही है।
‘ब्लू बीटल’ 2023 की डीसी सुपरहीरो फिल्म है, जिसमें शोलो मारिदुएना ने जैमे रेयेस उर्फ ब्लू बीटल का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी एक साधारण युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसे एलियन टेक्नोलॉजी से बनी रहस्यमयी शक्तियां मिल जाती हैं।
एक्शन, साइंस-फिक्शन और इमोशनल फैमिली ड्रामा से भरी इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ‘ब्लू बीटल’ फिलहाल कुछ देशों में नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है, जबकि ये डीसी की अन्य फिल्मों के साथ मैक्स पर भी स्ट्रीम की जा रही है। ये फिल्म नंबर 5 पर भारत में ट्रेंड हो रही है।
नंबर 4 पर ऐसी फिल्म जिसे रिलीज हुए एक साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। ‘ट्रैप’ 2024 की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर एम. नाइट श्यामलन ने किया है। फिल्म में जोश हार्टनेट एक ऐसे सीरियल किलर के किरदार में नजर आते हैं, जो अपनी बेटी के साथ एक पॉप कॉन्सर्ट में पहुंचता है, लेकिन वहां खुद को एफबीआई के बड़े जाल में फंसा हुआ पाता है।
सस्पेंस, ट्विस्ट और हाई-वोल्टेज थ्रिल से भरपूर ये फिल्म दर्शकों को आखिर तक बांधे रखती है। ‘ट्रैप’ 11 मार्च 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है और इसे थ्रिलर फिल्मों के फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिला है।
एक शानदार हॉलीवुड सुपरहीरो एक्शन-फैंटेसी फिल्म है, जिसमें जेसन मोमोआ ने एक्वामैन का दमदार किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी ब्लैक मंटा की बदले की आग के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए ब्लैक ट्राइडेंट की खतरनाक शक्तियों का इस्तेमाल करता है।
अटलांटिस को बचाने के लिए एक्वामैन अपने कैद भाई के साथ हाथ मिलाता है और दोनों मिलकर एक बड़े खतरे का सामना करते हैं। फिल्म में जेसन मोमोआ, पैट्रिक विल्सन और याह्या अब्दुल-मतीन द्वितीय मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं, जबकि इसका निर्देशन जेम्स वान ने किया है। ये फिल्म भारत में नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है।
‘स्पैव’ एक मजेदार और रोमांच से भरी एनिमेटेड एडवेंचर फिल्म है, जिसमें एक छोटा जंगल में रहने वाला जीव और एक शानदार पक्षी अचानक एक-दूसरे के शरीर में फंस जाते हैं। अपनी पहचान वापस पाने और खतरों से बचने के लिए दोनों को साथ मिलकर एक अनोखी यात्रा पर निकलना पड़ता है। ये फिल्म नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है।
फिल्म में कॉमेडी, इमोशन और एडवेंचर का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है। ‘स्पैव’ में माइकल बी. जॉर्डन, जूनो टेंपल और ट्रेसी मॉर्गन ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसका निर्देशन नाथन ग्रेनो ने किया है।
नबंर 1 मलयालम इंडस्ट्री की फिल्म मोहिनीयाट्टम’ ट्रेंड कर रही है। ‘2026 की एक इमोशनल और सस्पेंस से भरपूर मलयालम ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। अपने दिवंगत पिता के दूसरे परिवार से जुड़े मामलों को सुलझाने निकला यह परिवार तब मुश्किलों में फंस जाता है, जब पुराने राज और छिपे हुए सच सामने आने लगते हैं।
हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि उन्हें अपने भविष्य और रिश्तों को बचाने के लिए खतरनाक फैसले लेने पड़ते हैं। फिल्म में सूरज वेंजारामूडु, सैजू कुरुप और दिव्या एम. नायर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं, जबकि इसका निर्देशन कृष्णदास मुरली ने किया है।
Published on:
14 May 2026 02:03 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
