
शहनाज गिल और क्रिकेटर देवदत्त पडिक्कल (Photo Source- Video)
Shehnaaz Gill Dating Rumors With RCB Devdutt Padikkal: क्रिकेट और बॉलीवुड की दुनिया का रिश्ता हमेशा से गहरा रहा है। शर्मिला टैगोर-पटौदी से लेकर विराट-अनुष्का तक, हमने कई ऐसी जोड़ियां देखी हैं जिन्होंने सुर्खियां बटोरीं है और शादी तक ये कहानियों मुकम्मल हुई हैं। अब इस लिस्ट में लोग एक और नाम जोड़ रहे है। सोशल मीडिया पर इन दिनों पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल और युवा क्रिकेटर देवदत्त पडिक्कल के अफेयर के कयासों ने जोर पकड़ लिया है।
बुधवार को रायपुर में आईपीएल 2026 का एक रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच देखने को मिला। इस मैच में शहनाज गिल न केवल इसका हिस्सा बनीं, बल्कि उन्होंने पूरे जोश के साथ स्टैंड्स से RCB को चीयर भी किया। शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उनकी खुशी और उत्साह साफ फैंस देख पा रहे थे। उनका वीडियो देख कई लोग खुश हुए तो कई लोगों ने कड़ियों को जोड़ना शुरू कर दिया।
इंटरनेट पर लोग अब एक सवाल तेजी से वायरल हो रहा है कि क्या शहनाज सिर्फ क्रिकेट की शौकीन हैं या मामला कुछ और है? कुछ यूजर्स का मानना है कि वह देवदत्त पडिक्कल को डेट कर रही हैं और उन्हीं के लिए स्टेडियम पहुंची थीं। सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "उम्मीद है कि रेडिट (Reddit) की ये अफवाहें सच न हों, भगवान मेरे लड़के को बचाए।" वहीं कुछ लोग इस बात से हैरान दिखे कि क्या वाकई ये दोनों साथ हैं?
हालांकि, शहनाज के फैंस उनके बचाव में भी उतर आए हैं। एक फैन ने लिखा, "क्या हम इस बात को नॉर्मल नहीं मान सकते कि कोई सेलिब्रिटी अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम जा सकता है? शहनाज तो विराट कोहली की फैन हैं। हमारे देश में स्टेडियम जाना या किसी की फोटो लाइक करना भी बहुत बड़ा मुद्दा बन जाता है।"
हकीकत तो यह है कि न तो शहनाज और न ही देवदत्त ने इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया दी है। वहीं दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी नहीं करते हैं। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि यह सिर्फ एक इत्तेफाक है या पर्दे के पीछे कोई नई कहानी लिखी जा रही है।
रायपुर दौरे के दौरान शहनाज ने पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रवि शास्त्री से भी मुलाकात की और उनके साथ एक प्यारी सी फोटो साझा की। उन्होंने रवि शास्त्री की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें एक 'मजेदार और नेकदिल' इंसान बताया।
काम की बात करें तो शहनाज की हालिया पंजाबी फिल्म 'इक कुड़ी' (2025) बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। आने वाले समय में वह 'सिंह बनाम कौर 2' और हिंदी फिल्म 'सब फर्स्ट क्लास' में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। अब देखना होगा कि देवदत्त पडिक्कल के साथ उनके नाम जुड़ने की खबरों में कितनी सच्चाई है या यह सिर्फ नेटिज़न्स की कल्पना मात्र है।
Published on:
14 May 2026 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
