
अनाया बांगर की फोटो (Photo Source- Instagram)
Anaya Bangar gender affirming surgery: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच और दिग्गज संजय बांगड़ पिछड़े कुछ समय से अपनी बेटे को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके बेटे आर्यन बांगड़ जेंडर सर्जरी के बाद पूरी तरह से लड़की बन चुके हैं उन्होंने अपना नया नाम 'अनाया बांगड़' रख लिया है। अनाया ने हाल ही में अपनी इस लंबी और चुनौतीपूर्ण यात्रा के सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव यानी 'जेंडर अफर्मिंग सर्जरी' को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। जिसकी वजह से वह काफी दर्द भी झेल चुकी हैं और एक बार फिर उन्होंने अपना दर्द फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने बताया कि जिंदगी का सफर आसान नहीं है।
अनाया बांगड़ ने हाल ही में बैंकॉक में अपनी जेंडर रीअसाइनमेंट सर्जरी (लिंग परिवर्तन) पूरी की है। सर्जरी सफल रही, लेकिन एक नई पहचान पाने का यह सफर जितना उनके लिए अच्छा है, उतना ही दर्दभरा भी है। अनाया ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह पहले से काफी बदली हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि भले ही वह अपनी नई पहचान से बेहद खुश हैं, लेकिन फिलहाल उनकी सेहत में काफी उतार-चढ़ाव आ रहे हैं।
अनाया ने अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी का अपडेट देते हुए बताया कि वह इस समय 'हीलिंग फेज' यानी ठीक होने की प्रक्रिया से गुजर रही हैं। उन्होंने अपनी ढेर सारी दवाइयों की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "ठीक होना कोई आसान बात नहीं है। मैं धीरे-धीरे यह सीख रही हूं कि हर किसी की रिकवरी का सफर अलग होता है।"
अपनी पोस्ट में उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि कुछ दिन वह खुद को बहुत मजबूत महसूस करती हैं, तो कुछ दिन बेवजह का चिड़चिड़ापन उन पर हावी हो जाता है। फिलहाल उनका पूरा दिन दवाइयां लेने, आराम करने और अपनी बॉडी को शांत रखने की कोशिश करने में ही निकल जाता है।
अनाया ने अपने मौजूदा रूटीन के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि वह इस मुश्किल समय में खुद को बिजी रखने के लिए वह वीडियो गेम्स खेलती हैं और गर्मी के इस सीजन में आम खाकर अपना मूड बेहतर करने की कोशिश करती हैं। अनाया की इन तस्वीरों में उनकी हिम्मत साफ झलक रही है कि कैसे वह समाज की परवाह किए बिना अपनी मर्जी की जिंदगी चुन रही हैं।
जैसे ही अनाया की ये तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। जहां कुछ लोग हैरान हैं, वहीं बड़ी संख्या में फैंस उनके इस कदम की सराहना कर रहे हैं। लोग उन्हें 'हिम्मत वाली' बता रहे हैं और जल्द ठीक होने की दुआएं दे रहे हैं।
संजय बांगड़ के बेटे का यह बदलाव भारतीय खेल जगत के संदर्भ में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, अनाया अब अपनी नई दुनिया में कदम रख चुकी हैं और वह हर उस इंसान के लिए प्रेरणा बन रही हैं जो अपनी असल पहचान के साथ जीना चाहते हैं।
Published on:
12 May 2026 01:53 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
